Follow
Pragya Gupta
@1577467404
42
Posts
181
Followers
Pragya Gupta
577 views
3 days ago
#👩‍🍳 किचन हैक्स टिप्स 🔪 #🥗फूड प्रेजेंटेशन बारिश हो और दाल बाटी ना हो, ये कैसे हो सकता हैं!! राजस्थान का जीमण - दाल, बाटी,चूरमा सभी की रेसिपी साथ में पोस्ट हैंI बाटी - सामग्री- 2 कप गेहूँ का मोटा पीसा हुआ आटा 1/2 चम्मच अजवाइन 1/2 चम्मच नमक 1.5 कप घी रेसिपी- - बाटी का आटा अगर ना मिले तो 1/2 कप सूजी मिलाये I अजवाइन , नमक, 2 चम्मच घी आटे मे अच्छे से मिलायेI गुनगुने पानी से कड़क आटा लगा ले I 1/2 घंटे के लिए रख दे और तंदूर या बाटी ओवन गरम कर के छोटे- छोटे गोले बना के सेक लेI (कंडे पर भी पारंपरिक तरीके से सेक सकते है) हल्का सा दबा के गरम घी में 5 मिनट डुबो के रखेI बाटी तैयार I दाल के साथ सर्व करे I Sanaz_swad 🥘दाल तड़का सामग्री - 1 कप अरहर दाल हींग 1/2 चम्मच जीरा साबुत गरम मसाला 2 साबुत लाल मिर्च 1कटा हुआ टमाटर 1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 1 कटा हुआ प्याज 4 हरी मिर्च कटी हुई नमक स्वादानुसार 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/ 2 चम्मच धनिया पाउडर 1/2 चम्मच कसूरी मेथी 2 बड़े चम्मच तेल /घी विधि - दाल को अच्छे से धो कर 1/2 घंटा पानी में भीगो दे। कुकर में दाल, जरा सी हल्दी, 1 चम्मच घी और नमक मिला कर 2 सिटी आने तक पका ले। कढ़ाई में घी/तेल गरम करे. गरम होने पर जीरा, हींग, साबुत गरम मसाला, साबुत लाल मिर्च डाल दे। प्याज़, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दे और पकने दे। 5 मिनट बाद सभी सूखे मसाले मिला दे। टमाटर डाले. टमाटर को अच्छे से गलने तक और तेल/घी ऊपर आने तक पकाये। कुकर में दाल को अच्छे से मिक्स कर ले. तड़का दाल के ऊपर डाल दे. हरा धनिया डाले. दाल तड़का तैयार है.गरमागरम सर्व करें। 🥘राजस्थानी खाने की शान 💁‍♀️ देसी मारवाड़ी लहसुन लाल मिर्च की चटनी 🌶️🧄 सामग्री - 20 सूखी लाल मिर्ची 20 कलिया लहसुन 2 लाल टमाटर 2 बड़े चम्मच तेल नमक जीरा विधि- लाल मिर्ची के डंडी हटा दे और पानी में रात भर के लिए या 4-5 घंटे के लिए भिगो दे.. लहसुन के छिलके निकाल ले. मिर्ची का पानी हटा के मिर्ची ,लहसुन, टमाटर को एक साथ पीस ले.. कड़ाई में चम्मच तेल गरम करे .. जीरा डालें और पेस्ट डाल के अच्छे से 10-15 मिनिट पकने दे.. नमक मिलाए...तेल ऊपर आने तक अच्छे से पकाना है..गैस बंद कर दे.लाल मिर्ची की चटनी तैयार हैंI Sanaz_swad 🥘राजस्थान का पारंपरिक - चूरमा 🫓 सामग्री- 3 कप गेहूं का आटा 1 कप सूजी 1-2 घी कप चुटकी भर नमक 1 कप बादाम, काजू ,पिस्ता, किशमिश, खरबूज के बीज, गुलाब की पंखुड़ियां 1 चम्मच इलाइची पाउडर 2 -3 कप चीनी पाउडर/गुड स्वादानुसार घी तलने के लिये विधि - आटा, सूजी, 1 कप घी और चुटकी भर नमक को अच्छे से मिलाये और दूध से कड़ा आटा लगा लेI 1/2 घंटा कवर कर के रख दे I कढ़ाही में घी गरम करें और आटे की मुठिया बना कर धीमी आंच पर सुनहरा रंग आने तक फ्राई करें और ठंडा कर के हाथ से मसलेI अच्छे से दर्दरा करने के लिए मिक्सर में चला ले और छलनी से छान लेI एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी डाले और बादाम, काजू को हल्का भून ले और निकाल ले I इसी में चूरमे को सेके और आवश्यकता के अनुसार घी मिलायेI चूरमे को सेकने के बाद गैस बंद कर दे और इसे एक बर्तन में निकाल ले I इलाइची पाउडर , काजू, बादाम , गुलाब की पंखुड़ी, खरबूजे के बीज मिला देI 2-3 कप चीनी का बुरा/ गुड़ का चुरा मिलाये और अच्छे से मिक्स करेI स्वादिष्ट चूरमा तैयार I इसे 15-20 दिन तक स्टोर किया जा सकता है... चूरमा अच्छे से भुना हुआ होना चाहिएI 🥘राजस्थान का प्रसिद्ध - बेसन गट्टा 🍲 मसालेदार बेसन गट्टे की सब्जी सामग्री - 1 कप बेसन नमक 2 चम्मच तेल 1/2 साबुत धनिया जीरा 1/2 लाल मिर्च पाउडर कढ़ी पत्ता कसूरी मेथी 1/2 कप दही 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 2 हरी मिर्च हरा धनियां 3 चम्मच तेल 1/2 चम्मच गरम मसाला 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट रेसिपी- बेसन में साबुत धनिया, नमक ,लाल मिर्च पाउडर और 2 चम्मच तेल अच्छे से मिलाये और जरा सा पानी मिला के लम्बे गट्टे बना ले और पानी में 10 मिनिट उबाल लीजिये .बाहर निकाल के काट ले.कढ़ाई में 3 चम्मच तेल गरम करे और हींग, जीरा कढ़ी पत्ता ,साबुत धनिये का तड़का लगाए.अदरक लहसुन पेस्ट डाले और कटी हरी मिर्च डाले.हल्दी धनिया और मिर्ची पाउडर, कसूरी मेथी डाले और उबाले गट्टे का पानी मिला दे .मसाला पकाने दे और गट्टे मिला दे.कुछ देर बाद 1/2 कप फेटा हुआ दही मिलाये और पकाने दे.5 मिनट बाद गरम मसाला और हरा धनिया मिलाये.तैयार बेसन के गट्टे की सब्जीI sanaz_swad 🥘राजस्थान की प्रसिद्ध - केर सांगरी 🍲 पंचकुट्टा सब्जी सामग्री - 2 कप सूखा पंचकुट्टा (केर सांगरी,अमचूर, गोंदा,सुखी लालमिर्ची आदि) 2 चम्मच तेल / देशी घी हींग 1/2 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर रेसिपी - पंचकुटा को अच्छे से धोएं और रात भर या 8 घंटे पानी में भीगो के रख दे। बाद में अच्छे से धो लें और कुकर में पानी के साथ 2 सिटी आने तक उबाल लें, पानी निकाल दें, पैन में तेल गरम करें और हींग और जीरा डालें, हल्दी, धनिया पाउडर, पचकुट्टा मिला दे और सभी मसाले अच्छे से मिक्स करे. 10 मिनट पकाये...तैयार है पंचकुट्टा सब्जी...इसे आप फ्रीज में स्टोर करके रखिये, 4-5 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैंI #recipe #cooking #food #foodie #lifestyle #lunch #dinner ##vegetables #lunchbox #rajasthan