फॉलो करें
shyam prakash sharma
@365365825
840
पोस्ट
678
फॉलोअर्स
shyam prakash sharma
550 ने देखा
17 दिन पहले
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 बलिया।जनपद निवासी सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की निवासी सीमा राजभर एक जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूरदर्शी नेता हैं और उनकी इसी सोच के तहत सीमा राजभर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता ने कहा कि सीमा राजभर युवा एवं पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को आगामी 2027 के चुनाव में निश्चित ही लाभ मिलेगा।
shyam prakash sharma
517 ने देखा
19 दिन पहले
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से उपस्थित जन समुदाय के गरिमापूर्ण उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण किया गया। सभी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी, राकेश मिश्र आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किया। अध्यक्षता जनार्दन राय व संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल सच्चिदानंद तिवारी संतोष चौबे गिरीश गांधी आदि मौजूद रहे । समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सबके प्रति आभार जताया !
shyam prakash sharma
462 ने देखा
19 दिन पहले
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 बलिया।मानदेय व ईपीएफ भुगतान न होने पर रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल विकास खंड बेलहरी के ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय और ईपीएफ भुगतान न होने से नाराज होकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। रोजगार सेवकों का कहना है कि पिछले चार माह से मानदेय बकाया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में बताया कि कई कर्मचारियों के ईपीएफ की धनराशि उनके यूएएन खाते में जमा ही नहीं की गई है, जबकि कुछ का आंशिक भुगतान हुआ है। इससे भविष्य की आर्थिक सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय स्तर पर समस्या उठाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। जिला संगठन के निर्देश पर सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। रोजगार सेवकों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। इस दौरान निगमेन्द्र नाथ पाण्डेय, राहुल कुमार तिवारी, अनुविन्द सिंह,अंजनेय उपाध्याय,अमित सिंह, संजय कुमार सिंह संजय पांडेय, स्वर्ण प्रभा सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मंतोष तिवारी, अभिषेक सहित विकास खंड बेलहरी के सभी रोजगार सेवक हड़ताल में शामिल रहे।इस बाबत पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी बेलहरी विकास कुमार मिश्र ने कहा कि मेरे स्तर से जितना संभव होगा प्रयास किया जायेगा।
shyam prakash sharma
737 ने देखा
25 दिन पहले
#🎉बर्थडे पार्टी डेकोरेशन Ballia विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत छाता में वार्ड नंबर 52 क्षेत्र के मानवेंद्र विक्रम सिंह (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) का जन्मदिवस युवाओ ने इस तरह मनाया।
shyam prakash sharma
604 ने देखा
1 महीने पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सामाजिक बदलाव के अग्रदूत एवं बहुजन समाज के आजीवन पैरोकार मान्यवर कांशीराम जी की जयंती स्थानीय टाउन हॉल में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादियों ने कांशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान दिलाने की उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने में लगा दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती रही है और कांशीराम जी के आदर्श हमें उसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने की आवश्यकता है। अंबिका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव (जिलाध्यक्ष/फेफना विधायक) ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा देते हैं। युवजन सभा अध्यक्षअरविन्द गिरी ने कहा कि युवाओं को कांशीराम जी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और भाईचारे के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि कांशीराम जी की विचारधारा सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला है। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी।"पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रस्ताव रखा कि मान्यवर कांशीराम को भारतरत्न दिया जाए जिसे ध्वनि मत से स्वीकार्य किया गया और इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया" कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी समाजवादियों ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक श्री मती मंजू सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, संजय उपाध्याय,लक्ष्मण गुप्ता, रणजीत चौधरी, राजन कन्नौजिया, संतोष कुमार, चिंता यादव, महमूद अंसारी,साथी रामजी गुप्ता,शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव,रमाशंकर खरवार, उदय बहादुर सिंह,रवींद्र यादव, सामु ठाकुर, कमलेश भारती,शिव कुमार रश्मि,सुनील भारती,आदित्य गौतम,विनायक मौर्य, रविन्द्र नाथ यादव,प नागेश्वर, रामजी यादव, रामनाथ पटेल, देवेंद्र कुमार,हिमांशु त्रिपाठी,अनूप वर्मा,जगमोहन, जलालुद्दीन जे डी,धनजी यादव , सैयद सोयाबुल इस्लाम,सुनील सर्राफ, रामनाथ पासवान,आजम खां,आदि ने संबोधित किया अध्यक्षता रामेश्वर पासवान संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
shyam prakash sharma
553 ने देखा
2 महीने पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत बलिया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यो,यात्री सुविधा के कार्यों,नये भवनों के निर्माण का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया । मंडल रेल प्रबंधक जैन निरीक्षण स्पेशल से बलिया उतरने के बाद पैदल उपरिगामी पुल का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म संख्या 04 पर पहुंचे और प्लेटफार्म सं-04 पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा प्लेटफार्म 1 पर स्थित यात्री सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया यथा सेकेण्ड इन्ट्री पर भवन निर्माण,आगमन/प्रस्थान लाउन्ज,वोटिंग एरिया,ग्रीन पार्क,रेल कोच रेस्टुरेंट की स्थापना हेतु प्रस्तावित साईट,सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार,बुकिंग कार्यालय,12 मीटर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण,पार्किंग स्थलों,दिव्यांगजन सुविधाएँ,प्रथम तल पर निर्माणाधीन महिला/पुरुष डोरमेट्री,प्रतीक्षालय एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को कार्य में तेजी लाने और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्लेटफार्म संख्या- 01 पर स्थित यात्री प्रतीक्षालयों एवं डोरमेट्री के आधुनिकीकरण कार्यों,यात्री निवास,वी आई पी लाउन्ज की सुविधा,टी सी रूम,यात्री आरक्षण केंद्र,शौचालय,वाटर बूथ,पार्सल कार्यालय,रनिंग रूम,सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग का निरीक्षण किया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में धरोहर के रूप में स्थापित डीजल इंजन के रंग-रोगन एवं रख-रखाव का समुचित प्रबंध करने,पार्सल कार्यालय के निकट अनाधिकृत प्रवेश बंद करने,नये भवनों में रेलवे कार्यालयों को शिफ्ट करने, यात्री निवास को वातानुकूलित करने, रेल परिसर की व्यापक साफ-सफाई कराने,ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन पर लगे सभी पंखो को क्रियाशील रखने एवं पानी की उपलब्धता के साथ वाटर टैपों के सुचारू बनाये रखने तथा नये वाटर कूलर लगानेका निर्देश दिया । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने बलिया स्टेशन के निरीक्षण के दौरान केंद्रीकृत स्टेशन पैनल,इंटरलाकिंग,संरक्षा उपकरणों,कुंजी हस्तांतरण एवं अनुरक्षण रजिस्टरों,पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग,स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट्स,ग्लूड जॉइंट्स,सिगनलों की दृश्यता एवं स्टेशन सेक्शन के कर्वेचरों का संरक्षा निरीक्षण किया और संरक्षा सुनिश्चित की । बलिया स्टेशन निरीक्षण के उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ अप लाइन बलिया-गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर पांइंट क्राँसिंग संख्या 203 A एवं B का संरक्षा निरीक्षण किया। तदुपरांत उन्होंने बलिया- गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट (SEJ)36 का तथा किमी सं-80/2 पर कर्व सं-20 का गहन संरक्षा निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप मापन सुनिश्चित किया । इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 श्री विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री सौरभ राठौर ,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 श्री यशवीर सिंह,सहायक संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ,सहायक परिचालन प्रबन्धक श्री एस.के.राय,सहायक मण्डल इंजीनियर/बलिया श्री धर्मेन्द्र कुमार,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/छपरा श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे । यह जानकारी अशोक कुमार* जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी है।
shyam prakash sharma
543 ने देखा
2 महीने पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ आपातकालीन स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उदेश्य से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम.रमेश कुमार एवं संबंधित अधिकारियों ने दिनांक 23 फरवरी 2026 मऊ जंक्शन पर स्थित A क्लास ए.आर.टी. (Accident Relief Train) का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे.चौधुरी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक श्री संजय राय, कोचिंग डिपो अधिकारी श्री शहजाद हसनैन सहित,मंडल चिकित्साधिकारी डॉ पुनीत कुमार राव समेत सभी संबंधित पर्वेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों ने ART में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों, राहत एवं बचाव सामग्री, संचार व्यवस्था(मोबाईल फोन,पीसीपी,सेटलाइट फोन), विद्युत प्रकाश (टॉवर लाइट, जनरेटर, चिकित्सा व्यवस्था(मेडिसिन, सर्जिकल मेटेरियल,स्ट्रेचर) एवं स्टाफ की तत्परता का गहन परीक्षण किया गया। दुर्घटना स्थल पर उपकरण, क्रेन और औजारों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटना स्थल पर तत्काल तैनाती हेतु, दुर्घटना स्थल पर ले जाने वाली वाहन (एआरटी) का निरीक्षण कर एआरटी को निर्धारित समय सीमा (जैसे दिन/रात में 30-45 मिनट) के भीतर ले जाया जा सकता है या नहीं। अधिकारियों ने उपकरणों की कार्यक्षमता, रख-रखाव की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। निरीक्षण के अंत में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने ए.आर.टी. टीम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उच्च स्तर की सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि 140 टन क्रेन युक्त A क्लास ART मऊ को अत्याधुनिक 5S वर्क मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेट प्राप्त है। आधुनिक दृष्टिकोणों में अब दुर्घटना होने से पहले वास्तविक समय में दरारों और दोषों का पता लगाने के लिए एआई-संचालित मशीन विज़न-आधारित निरीक्षण प्रणाली (एमवीआईएस) शामिल हैं। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे दुर्घटना नियमावली द्वारा नियंत्रित नियमित जांच प्रक्रिया है। यह जानकारी अशोक कुमार* जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी है।
shyam prakash sharma
487 ने देखा
2 महीने पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद देवरिया के जूनियर हाई स्कूल, मदरसन, गौरी बाजार में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत कृष्णमोहन सिंह द्वारा कथित विभागीय उत्पीड़न एवं अव्यवस्थाओं से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “रामराज्य” और “जीरो टॉलरेंस” की बातें केवल मंच और माइक तक सीमित होकर रह गई हैं, जबकि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। देवरिया की इस घटना ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी एवं पटल सहायक शिक्षकों का शोषण करते हैं, पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हैं और शिक्षकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर करते हैं। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि सरकारें विद्यालयों को प्रयोगशाला और अध्यापकों को मशीन समझ रही हैं। प्रतिदिन नए-नए आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिनका प्रतिकूल प्रभाव शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि देवरिया की इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को समस्त देयकों का शीघ्र भुगतान, परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी तथा पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी
shyam prakash sharma
539 ने देखा
2 महीने पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ *दो दिवसीय शाक, भाजी,फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे को सर्वाधिक 104 पुरस्कार* वाराणसी : राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ,उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 21से 22 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय शाक भाजी,फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान,कंपनी गार्डन,कचहरी में किया गया l इस प्रदर्शनी में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी मंडल की उद्यान टीम द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया । 22 फरवरी,2026 रविवार कम्पनी गार्डेन में आयोजित उक्त प्रदर्शनी के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम के कर कमलों द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लिए 02 रनिंग शील्ड समेत 104 पुरस्कार मुख्य उद्यान निरीक्षक श्री मुकेश कुमार ने प्राप्त किया । प्रदर्शनी में कुल 159 श्रेणियों में से 123 श्रेणियों में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने वनस्पति नमूने प्रदर्शन में लगाये थे । इस प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई ने प्रदर्शनी में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले वर्ष के 81 पुरस्कार के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 104 पुरस्कार (38 प्रथम,34 द्वितीय,32तृतीय पुरस्कार) सहित गमले में लगे सदाबहार पौधे एवं ,गमले में लगे मौसमी फूल की श्रेणी में 2 रनिंग शील्ड प्राप्त किये । पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल ने बरबीना, पेंजी, आस्टर ,गेंदा,वेनेडियम, गजेनिया, पॉपी डेहलिया,स्टॉक,एस्टर,साइकस,सकुलेनट , कैक्टस,स्वागत बुके ,टेबल डेकोरेशन, बिगोनिया, ड्रेसिना, कैक्टस प्लांट में प्रथम पुरस्कार,गमले में लगे क्रोटन,मारंटा , पिटूनिया, मनी प्लांट ,तथा गुलदस्ता में द्वितीय जबकि ,तुलसी, अश्वगंधा, रंगोली,जरबेरा ,कॉर्न फ्लावर, ,गजेनिया,पैन्सी, में तृतीय पुरस्कार जीते। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों समेत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की उद्यान इकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे । इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी श्री आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)श्री विकाश कुमार सिंह समेत मंडलीय अधिकारीयों ने वाराणसी मंडल की उद्यान टीम, सहायक मंडल नगर इंजीनियर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं मुख्य उद्यान निरीक्षक श्री मुकेश कुमार को बधाई देने के साथ ही उद्यान इकाई के सभी कर्मचारियों के कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण की हृदय से प्रशंसा की है । यह जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी है।
shyam prakash sharma
621 ने देखा
2 महीने पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ बलिया में फंदे से युवक और बक्से में थर्ड जेंडर का मिला शव पहले थर्ड जेंडर की हत्या की आशंका, फिर ल आत्महत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस बलिया। बैरिया थाना अंतर्गत रानीगंज कस्बा में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवक का कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जब छानबीन की तो मृतक के छत पर स्थित बक्से में थर्ड जेंडर का शव बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान रवि गुप्ता 32 वर्ष पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी रानीगंज बाजार तथा थर्ड जेंडर की पहचान रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह 62 वर्ष के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि थर्ड जेंडर कस्बे में 50 मीटर दूर पर किराए के मकान में करीब 50 वर्षों से रहता था। मिली जानकारी के अनुसार थर्ड जेंडर और युवक के बीच पैसे का लेनदेन को लेकर विवाद था। थर्ड जेंडर अपने ग्रुप का हेड था जो अपने यहां से थर्ड जेंडरो का बुकिंग करता था। पैसे की विवाद को लेकर युवक ने पहले थर्ड जेंडर की हत्या की। इसके बाद बक्से में बंद कर दिया। जब शव को ठिकाने न लग सका तो कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम ब बैरिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण जांच में जुट गए।