Follow
aman kesharwani
@4412912157
146
Posts
107
Followers
aman kesharwani
614 views
1 months ago
नाली विवाद में डायल-112 टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
aman kesharwani
550 views
1 months ago
प्रयागराज: जलालपुर भारती में मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस प्रयागराज के थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के जलालपुर भारती गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर सूरज निषाद के घर पर चढ़ाई कर दिए और मारपीट की घटना हुई। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान काफी हंगामा हुआ। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। #Prayagraj #AirportThana #JalalpurBharti #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #PrayagrajNews #PoliceInvestigation #SurajNishad #SocialMedia #UPPolice #HindiNews #TrendingNews #TwitterNews #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
aman kesharwani
590 views
1 months ago
कुएं में गिरी महिला को ग्रामीणों व पुलिस ने बचाया, सीएचसी में भर्ती 📍 पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव के बाहर की घटना कौशाम्बी। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिया खालसा गांव के बाहर मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान बाद में बबली पत्नी राजेश निवासी कादीपुर, मंझनपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भट्ठे पर जा रहे लोगों को कुएं की ओर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक महिला कुएं में गिरी हुई मदद के लिए गुहार लगा रही थी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रामस्वरूप एवं कांस्टेबल नरेंद्र पाल ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहीं महिला की बहन को भी सूचना दी गई, जिस पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में कुएं में गिरी। #कौशाम्बी #पिपरी_थाना #गिरिया_खालसा #चायल_चौकी #डायल112 #पुलिस_सतर्कता #सीएचसी_चायल #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
aman kesharwani
406 views
1 months ago
संदीप मिश्रा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा एवं निवर्तमान जिला मंत्री द्वारा अबतक में किए गए चौमुखा विकास कार्य वास्तव में काबिले तारीफ हैं। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं को मजबूत करने में उनका योगदान लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से उन्होंने जनता के दिलों में खास जगह बनाई है। क्षेत्रवासियों को गर्व है कि उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि मिला, जो हर समय जनता की सेवा और विकास के लिए समर्पित है। #संदीपमिश्रा #नेवादा #विकासकीमिसाल #जनसेवा #भाजपा #गर्व #Leadership #Development ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
aman kesharwani
523 views
1 months ago
चायल तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक, किसानों की समस्याएं सुनीं ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
aman kesharwani
495 views
1 months ago
अपर पुलिस अधीक्षक ने पिपरी व सराय अकिल थानों में अर्दली रूम कर लंबित मामलों की समीक्षा की ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
aman kesharwani
493 views
1 months ago
टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
aman kesharwani
533 views
1 months ago
सरसों के खेत में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
aman kesharwani
154 views
2 months ago
पतंग निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, हालत नाजुक कौशांबी। सराय अकील थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुराना खोपा में मंगलवार सुबह पतंग निकालने के दौरान एक किशोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पुराना खोपा निवासी मोहित (14) पुत्र धुक्कड़ की पतंग सुबह करीब नौ बजे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में फंस गई थी। पतंग निकालने के लिए वह खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना देख गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को तत्काल नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। टैग: #कौशांबी #Kaushambi #सरायअकील #ElectricShock #HighTensionLine #AccidentNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ChildAccident #SafetyAlert #HindiNews #LocalNews #Emergency ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
aman kesharwani
449 views
2 months ago
कौशाम्बी। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कानेमई गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सैनी थाना पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend