#✍️अनकही दिल की बात #💝 शायराना इश्क़
काश मैं भी जरुरी होती...
कभी लगता था कि किसी की दुनिया में मेरी भी एक खास जगह है...
पर धीरे-धीरे समझ आ गया -मै बस एक वक्त थी, ज़रूरत नहीं!
सबके लिए हमेशा मौजुद रही, सबको समझा, सबको संभाला... पर जब खुद को किसी के सहारे की ज़रूरत थी, तब कोई नहीं था
सब कहते हैं -"तुम बहुत मज़बूत लड़की हो." शायद इसी वजह से किसी ने मुझे संभालने की कोशिश ही नहीं की।
अब रोना भी कम हो गया है, वयोकि दिल को समझ आ गया है-हम उतने जरुरी कभी थे ही नहीं...