ફોલો
કલ્પેશ પટેલ
@7618106
2,286
પોસ્ટ
1,971
ફોલોઅર
કલ્પેશ પટેલ
588 એ જોયું
#💑 મારા પતિ માટે #🤣 વાહ રે જીંદગી 😥 #💔 પ્રેમનું દર્દ *राजा नहीं वजीर बनना है मुझे* एक कंपनी में साक्षात्कार के दौरान बॉस ने सामने बैठी महिला से पूछा, आपको किस खेल में दिलचस्पी है? महिला> जी मुझे शतरंज खेलना पसंद है" बाॅस ने मुस्कुराते हुए कहा, "शतरंज बहुत ही दिलचस्प खेल है। चलिए, इस बारे में बात करते हैं। आपको शतरंज का कौन सा मोहरा सबसे ज्यादा पसंद है? या आप किस मोहरे से सबसे अधिक प्रभावित हैं?" महिला ने कहा, जी "वज़ीर" से! बाॅस ने उत्सुकता से पूछा, "क्यों? जबकि मुझे लगता है कि घोड़े की चाल सबसे अनोखी होती है।" महिला ने गंभीरता से जवाब दिया, "वास्तव में घोड़े की चाल दिलचस्प होती है, लेकिन वज़ीर में वो सभी गुण होते हैं जो बाकी मोहरों में अलग अलग रूप से पाए जाते हैं, वह कभी मोहरे की तरह एक कदम बढ़ाकर राजा को बचाता है, तो कभी तिरछा चलकर हैरान करता है, और कभी ढाल बनकर राजा की रक्षा करता है।" बाॅस ने उसकी समझ से प्रभावित होते हुए पूछा, "बहुत दिलचस्प! लेकिन राजा के बारे में आपकी क्या राय है?" महिला ने तुरंत जवाब दिया, "सर, मैं राजा को शतरंज के खेल में सबसे कमजोर मानती हूँ। वह खुद को बचाने के लिए केवल एक ही कदम उठा सकता है, जबकि वज़ीर उसकी हर दिशा से रक्षा कर सकता है।" बाॅस महिला के जवाब से प्रभावित हुआ और बोला, "बहुत शानदार! बेहतरीन जवाब। अब ये बताइए कि आप खुद को इनमें से किस मोहरे की तरह मानती हैं?" महिला ने बिना किसी देर के जवाब दिया, "राजा" बाॅस थोड़ी हैरानी में पड़ गया और बोला, लेकिन आपने तो राजा को कमजोर और सीमित बताया है, जो हमेशा वज़ीर की मदद का इंतजार करता है। फिर आप क्यों खुद को राजा मानती हैं? महिला ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, "जी हाँ, मैं राजा हूँ और मेरा वज़ीर मेरा पति था। वह हमेशा मेरी रक्षा मुझसे बढ़कर करता था, हर मुश्किल में मेरा साथ देता था, लेकिन अब वह इस दुनिया में नही हैं।" बाॅस को यह सुनकर थोड़ा धक्का लगा, और उसने गंभीरता से पूछा, "तो आप यह नौकरी क्यों करना चाहती हैं?" महिला की आवाज थोड़ा भर्राई, उसकी आँखें नम हो गईं, उसने गहरी साँस लेते हुए कहा, "क्योंकि मेरा वज़ीर अब इस दुनिया में नहीं रहा इसलिए अब मुझे खुद वज़ीर बनकर अपने बच्चों और अपने जीवन की जिम्मेदारी उठानी है।" यह सुनकर कमरे में एक गहरी खामोशी छा गई। बाॅस ने तालियाँ बजाते हुए कहा, "बहुत बढ़िया, आप एक सशक्त महिला हैं।"
See other profiles for amazing content