#🙏कर्म क्या है❓ गौ रक्षा दल की तत्परता: मथुरा-वृंदावन मार्ग पर घायल गौ माता का किया रेस्क्यू
मथुरा। महाकाल गौ रक्षा दल ने एक बार फिर मानवता और जीव सेवा की मिसाल पेश की है। आज दिनांक 2 मई 2026 को संगठन को सूचना मिली कि मथुरा-वृंदावन मार्ग पर एक गौ माता अत्यंत गंभीर और मरणासन्न अवस्था में पड़ी हैं।
सूचना मिलते ही महाकाल गौ रक्षा दल की टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत सरकारी एम्बुलेंस को सूचित किया और मौके पर बुलाकर गौ माता को उचित उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित किया।
मौके पर उपस्थित टीम: इस सेवा कार्य के दौरान युवा जिला अध्यक्ष शेखर सैनी के नेतृत्व में पूरी टीम मुस्तैद रही। रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य रूप से दीपक सैनी, कपिल सैनी,योगेश सैनी,सौरव, चेतन,अनुज,ललित भाटिया सहित दल के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा जिला अध्यक्ष शेखर सैनी ने बताया कि गौ सेवा ही हमारा परम धर्म है। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने प्राथमिकता के साथ गौ माता को अस्पताल पहुँचाया ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। महाकाल गौ रक्षा दल हर परिस्थिति में गौ वंश की रक्षा के लिए संकल्पित है।
जय गौ माता, जय महाकाल
महाकाल गौ रक्षा दल