फॉलो करें
MP News
@mpnews_official
2
पोस्ट
8
फॉलोअर्स
MP News
500 ने देखा
13 दिन पहले
भोपाल | बड़ी कार्रवाई डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति के साथ जन्मदिन मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला कथित बाइक चोर गिरोह के सरगना लवकुश शर्मा के साथ केक काटते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम थाना परिसर में ही आयोजित किया गया था, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ जन्मदिन मनाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम डॉ. यादव ने सख्त नाराज़गी जताई और तत्काल निलंबन के आदेश दिए। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में दर्शन शुक्ला का मुख्यालय रक्षित केंद्र, मुरैना रहेगा और वे बिना लिखित अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #📢 ताज़ा खबर 🗞️
MP News
536 ने देखा
1 महीने पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का औचक निरीक्षण | सुशासन का ज़मीनी मॉडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुँचकर सबको चौंका दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के वे सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में शामिल हुए और सरपंच, पंचों व ग्रामीणों के साथ बैठकर विकास कार्यों की हकीकत परखी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा— 👉 क्या आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? 👉 किसी तरह की समस्या है? समस्याएँ सामने आते ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा—सरकार का उद्देश्य सिर्फ आदेश जारी करना नहीं, बल्कि योजनाओं का असर ज़मीन पर दिखना है। बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब प्रदेशभर में नियमित दौरे करेंगे, ताकि आमजन तक सीधे पहुँच, समस्याओं का त्वरित निराकरण और सरकार-जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बनाया जा सके। यह पहल ग्रामीण मध्य प्रदेश के लिए नई शुरुआत साबित होगी।  #सुशासन #जनसुनवाई #मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव #अशोकनगर #ग्रामीण_विकास #जनसेवा #MPNews #📢 ताज़ा खबर 🗞️
See other profiles for amazing content