मुलायम सिंह से मिले लालू यादव, कहा-देश को आज पूंजीवाद और संप्रदायवाद नहीं, समाजवाद की जरूरत
अपने ट्वीट में लालू यादव ने लिखा, वरिष्ठतम समाजवादी साथी मुलायम सिंह से आज मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी. गाँव-देहात, खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों युवाओं व बेरोजगारों के लिए हमारी साझी चिंताएं और लड़ाई है. आज देश को पूंजीवाद और संप्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है.