Follow
PRAYAG TANWAR
@praya_g741
2,227
Posts
3,529
Followers
PRAYAG TANWAR
521 views
4 days ago
बिना विश्वास के किया गया गंगा स्नान सिर्फ शरीर धोता है, आत्मा नहीं! 🌊 हर हर गंगे! 🙏 जानिए भगवान शिव की वह परीक्षा, जिसने बताया कि सच्ची श्रद्धा क्या होती है। 🕉️👇 ✨ गंगास्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते पाप ? महादेव ने बताया असली रहस्य! ✨ पुराणों में माँ गंगा की अपार महिमा बताई गई है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी लिखा है : "गंग सकल मुद मंगल मूला। सब सुख करनि हरनि सब सूला।।" (अर्थात: गंगाजी सभी आनंद-मंगलों का मूल हैं, सुख देने वाली और सारे दुखों को हरने वाली हैं।) लेकिन, हमारे मन में अक्सर यह शंका उठती है कि अनेक बार गंगा स्नान करने और गंगाजल पीने के बाद भी हमारे दुख, तनाव, भय और पाप क्यों नहीं मिटते? इसका सबसे बड़ा कारण है— अटूट विश्वास की कमी ! आइए इसे भगवान शिव और माता पार्वती की इस प्रेरक कथा से समझते हैं : 🔱 शिव-पार्वती की अद्भुत कथा एक बार महादेव और माता पार्वती घूमते हुए हरिद्वार पहुंचे। हजारों लोगों को गंगा में डुबकी लगाते देख पार्वती जी ने पूछा— "प्रभु ! इतने लोग गंगा स्नान कर रहे हैं, फिर भी इनके पापों का नाश क्यों नहीं हो रहा ?" महादेव ने मुस्कुराकर कहा — "इन्होंने गंगा स्नान किया ही नहीं है, ये तो केवल 'जल' में नहा रहे हैं! आज मैं तुम्हें दिखाता हूँ कि असली गंगा स्नान क्या होता है ।" भगवान शिव ने रास्ते में एक गड्ढा बनाया, उसमें पानी भरा और एक साधारण मनुष्य का रूप धरकर उसमें कंधे तक डूबकर खड़े हो गए। उन्होंने पार्वती जी से कहा— "तुम रास्ते से गुजरने वाले हर व्यक्ति से मुझे बाहर निकालने की विनती करना, लेकिन शर्त यह रखना कि मुझे वही छुए जिसने जीवन में कभी कोई पाप न किया हो, वरना मुझे छूते ही वह भस्म हो जाएगा!" लगातार कई दिनों तक हजारों लोग वहां से गुजरे। सभी ने शर्त सुनी, लेकिन किसी की भी उन्हें बाहर निकालने की हिम्मत नहीं हुई। सब यही सोचकर डर गए कि — 'पता नहीं पूर्व जन्म में या अनजाने में कोई पाप हो गया हो !' तभी एक व्यक्ति वहां आया और पार्वती जी से बोला— "माता! मैं इन्हें बाहर निकालूंगा।" पार्वती जी ने पूछा— "क्या आपने कभी कोई पाप नहीं किया ?" उस व्यक्ति ने पूरे आत्मविश्वास से कहा— "मैंने जीवन में बहुत पाप किए हैं माता! लेकिन, मैंने अभी-अभी माँ गंगा में स्नान किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि अब मेरे सारे पाप नष्ट हो चुके हैं और मैं बिल्कुल निष्पाप हूँ!" जैसे ही उस व्यक्ति ने महादेव की ओर हाथ बढ़ाया, भगवान शिव स्वयं गड्ढे से बाहर आ गए। उन्होंने पार्वती जी से कहा— "केवल इसी व्यक्ति ने वास्तव में गंगा स्नान किया है, क्योंकि इसे माँ गंगा की शक्ति पर पूर्ण विश्वास है !" 🌸 ऐसे प्राप्त करें गंगास्नान का पूरा पुण्यफल : 👉 विश्वास: तीर्थ, मंत्र, और देवी-देवता तर्क से नहीं, बल्कि 'श्रद्धा और विश्वास' से फल देते हैं। 👉 भावना: डुबकी लगाते समय यह भाव रखें कि "मैं साक्षात् श्री हरि के चरणों से निकले अमृत में स्नान कर रहा हूँ।" 👉 आचरण: तीर्थ स्थान पर ताश खेलना, नशा करना, क्रोध, निंदा और झूठ बोलने से बचें। दया, दान और सत्य का पालन करें। 🌊 माँ गंगा अब ऐसी पुण्यात्माओं की प्रतीक्षा में हैं जो वहां अपने पाप धोने नहीं, बल्कि 'पुण्य' समर्पित करने आएं ! #🤘My Status😎 #🌞 Good Morning🌞
PRAYAG TANWAR
512 views
4 days ago
जीवन में निरंतर नेक कार्य करते रहें. कोई आपका सम्मान करे या न करे, आपकी अंतरात्मा सदा आपको सम्मानित करेगी। इससे बड़ा सुख जीवन में और कुछ नहीं है। सुप्रभातम् #🌞 Good Morning🌞 #🙌 Never Give Up #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #🤘My Status😎 #😎 Attitude कोट्स ✍
PRAYAG TANWAR
750 views
2 months ago
“आजकल हर कोई शकुनि बनकर पासे फेंकने को तैयार है, इसलिए सावधान रहें, क्योंकि गलत सलाहकार केवल हार दिलाता है, कभी समाधान नहीं देता..!!” #😎मोटिवेशनल गुरु🤘
PRAYAG TANWAR
608 views
2 months ago
डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ, दुःख के अंधकार में भी प्रकाश बनकर। मौन में मुझे खोजो, #🤘My Status😎 #💓 मोहब्बत दिल से #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ वहीं मेरा निवास है।
PRAYAG TANWAR
652 views
3 months ago
इस कलियुग के शतरंज में,राम नियम है और कृष्ण चाल ! 🍁 #🤘My Status😎 #😎मोटिवेशनल गुरु🤘