Ambala Media:"
अंबाला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने वार्ड उम्मीदवारों की सूची जारी की
20 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित, हाईकमान की मंजूरी के बाद सूची जारी
अंबाला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद जारी की गई, जिसमें 20 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से 20 तक विभिन्न वर्गों के तहत प्रत्याशियों को टिकट दी गई है। इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति (SC), बीसीए (BCA), बीसीबी (BCB) तथा महिला वर्ग के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।
पार्टी के अनुसार सभी उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण और संगठन की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई है कि ये उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी को जीत दिलाएंगे।
यह सूची हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद जारी की गई है, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर भी हैं।
कुल 20 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित
सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया
#🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #I ❤️️ इंडियन आर्मी 🇮🇳 ##radha soami Ambala #Ambala Media हाईकमान की मंजूरी के बाद सूची जारी
अंबाला
📞 9416 156310
🌐 https://ambalamedia.in/�
अंबाला मीडिया कुलजीत सेठी