प्रार्थना

CONRAD (CONY ) DSOUZA
2.3K views
6 hours ago
#प्रेयर 🙏येशु हमे माफ कर 🙏
CONRAD (CONY ) DSOUZA
562 views
22 hours ago
सुसमाचार योहन के अनुसार प्रभु येसु का दुःखभोग 18:1-19,42 येसु अपने शिष्यों के साथ केद्रोन नाले के उस पार गये। वहाँ एक बारी थी; उन्होंने अपने शिष्यों के साथ उस में प्रवेश किया। उनके विश्वासघाती यूदस को भी वह जगह मालूम थी, क्योंकि येसु अकसर अपने शिष्यों के साथ वहाँ गये थे। इसलिए यूदस पलटन और महायाजकों तथा फरीसियों के भेजे हुए प्यादों के साथ वहाँ आ पहुँचा। वे लोग लालटेनें, मशालें और हथियार लिये थे। येसु, यह जान कर कि मुझ पर क्या-क्या बीतेगी, आगे बढ़े और उन से बोले, “किसे ढूँढ़ते हो!” उन्होंने उत्तर दिया, "'येसु नाजरी को"। येसु ने उन से कहा, “मैं ही हूँ”। वहाँ उनका विश्वासघाती यूदस भी उन लोगों के साथ खड़ा था। जब येसु ने उन से कहा, “मैं ही हूँ”। तो वे पीछे हट कर भूमि पर गिर पड़े। येसु ने उन से फिर पूछा, “किसे ढूँढ़ते हो?” वे बोले, “'येसु नाजरी को “। इस पर येसु ने कहा, “'मैं तुम लोगों से कह चुका हूँ कि मैं ही हूँ। यदि तुम मुझे ढूँढ़ते हो, तो इन्हें जाने दो”। यह इसलिए हुआ कि उनका यह कथन पूरा हो जाये - तूने जिन्हें मुझे सौंपा है, मैंने उन में से एक का भी सर्वनाश नहीं होने दिया। उस समय सिमोन पेत्रुस ने अपनी तलवार खींच ली और प्रधानयाजक के नौकर पर चला कर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। उस नौकर का नाम मलकुस था। येसु ने पेत्रुस से कहा, 'तलबवार म्यान में कर लो। जो प्याला पिता ने मुझे दिया है, क्या मैं उसे नहीं पिउँ!” तब पलटन, कप्तान और यहूदियों के प्यादों ने येसु को पकड़ कर बाँध लिया। वे उन्हें पहले अन्नास के यहाँ ले गये, क्योंकि वह उस वर्ष के प्रधानयाजक कैफस का ससुर था। यह वहीं कैफस था, जिसने यहूदियों को यह परामर्श दिया था - अच्छा यही है कि राष्ट्र के लिए एक ही मनुष्य मर जाये। सिमोन पेत्रुस और एक दूसरा शिष्य येसु के पीछे-पीछे चले। यह शिष्य प्रधानयाजक का परिचित था और येसु के साथ प्रधानयाजक के प्रांगण में चला गया, किन्तु पेत्रुस फाटक के पास बाहर खड़ा रहा। इसलिए वह दूसरा शिष्य, जो प्रधानयाजक का परिचित था, फिर बाहर गया और द्वारपाली से कह कर पेत्रुस को भीतर ले आया। द्वारपाली ने पेत्रुस से कहा, “कहीं तुम भी तो उस मनुष्य के शिष्य नहीं हो?” उसने उत्तर दिया, “नहीं हूँ। जाड़े के कारण नौकर और प्यादे आग सुलगा कर ताप रहे थे। पेत्रुस भी उनके साथ आग तापने लगा। प्रधानयाजक ने येसु से उनके शिष्यों और उनकी शिक्षा के विषय में पूछा। येसु ने उत्तर दिया, “मैं संसार के सामने प्रकट रूप से बोला हूँ। मैंने सदा सभागृह और मंदिर में, जहाँ सब यहूदी एकत्र हुआ करते हैं, शिक्षा दी है; मैंने गुप्त रूप से कुछ नहीं कहा। यह आप मुझ से क्यों पूछते हैं? उन से पूछ लीजिए, जिन्होंने मेरी शिक्षा सुनी है; वे जानते हैं कि मैंने क्या कहा है।” इस पर पास खड़े प्यादों में से एक ने येसु को थप्पड़ मार कर कहा, “तुम प्रधानयाजक को इस तरह जवाब देते हो?” येसु ने उस से कहा, “यदि मैंने गलत कहा, तो गलती बता दो; और यदि ठीक कहा, तो मुझे क्यों मारते हो?” इसके बाद अन्नास ने बाँधे हुए येसु को प्रधानयाजक कैफस के पास भेज दिया सिमोन पेत्रुस उस समय आग ताप रहा था। कुछ लोगों ने उस से कहा, “कहीं तुम भी तो उसके शिष्य नहीं हो?” उसने अस्वीकार करते हुए कहा, “नहीं हूँ”। प्रधानयाजक का एक नौकर उस व्यक्ति का संबंधी था जिसका कान पेत्रुस ने उड़ा दिया था। उसने कहा, “क्या मैंने तुम को उसके साथ बारी में नहीं देखा था?” पेत्रुस ने फिर अस्वीकार किया और उसी क्षण मुरगे ने बाँग दी। तब वे येसु को कैफस के यहाँ से राज्यपाल के भवन ले गये। अब भोर हो गया था । उन्होंने इसलिए भवन में प्रवेश नहीं किया कि वे अशुद्ध न हो जायें बल्कि पास्का का मेमना खा सकें। पिलातुस बाहर आ कर उन से मिला और बोला, “आप लोग इस मनुष्य पर कौन-सा अभियोग लगाते हैं?” उन्होंने उत्तर दिया, “यदि यह कुकर्मी नहीं होता, तो हमने इसे आपके हवाले नहीं किया होता”। पिलातुस ने उन से कहा, “आप लोग इसे ले जाइए, और अपनी संहिता के अनुसार इसका न्याय कीजिए। यहूदियों ने उत्तर दिया, “हमें किसी को प्राणदण्ड देने का अधिकार नहीं है”। यह इसलिए हुआ कि येसु का वह कथन पूरा हो जाये, जिसके द्वारा उन्होंने संकेत किया था कि उनकी मृत्यु किस प्रकार की होगी। तब पिलातुस ने भवन में वापस जा कर येसु को बुला भेजा और उन से कहा, “क्या तुम यहूदियों के राजा हो?” येसु ने उत्तर दिया, “क्या आप यह अपनी ओर से कहते हैं या दूसरों ने आप से मेरे विषय में यह कहा है?” पिलातुस ने कहा, “क्या मैं यहूदी हूँ? तुम्हारे ही लोगों ने और महायाजकों ने तुम्हें मेरे हवाले कर दिया है; तुमने क्या किया है?” येसु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्य इस संसार का नहीं है। यदि मेरा राज्य इस संसार का होता, तो मेरे अनुयायी लड़ते और मैं यहूदियों के हवाले नहीं किया जाता। परन्तु मेरा राज्य यहाँ का नहीं है।” इस पर पिलातुस ने उन से कहा, “तो, तुम राजा हो?” येसु ने उत्तर दिया, “आप ठीक कहते हैं। मैं राजा हूँ। में इसलिए जन्मा और इसलिए संसार में आया हूँ कि सत्य के विषय में साक्ष्य दूँ। जो सत्य के पक्ष में है, वह मेरी सुनता है”। पिलातुस ने उन से कहा, “सत्य क्या है?” वह यह कह कर फिर बाहर गया और यहूदियों के पास आ कर उसने उन से कहा, “मैं तो उस में कोई भी दोष नहीं पाता हूँ, लेकिन तुम्हारे लिए पास्का के अवसर पर एक बन्दी को रिहा करने की प्रथा है। क्या तुम लोग चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए यहूदियों के राजा को रिहा कर दूँ?” इस पर वे फिर चिल््ला ने लगे, “इसे नहीं; बराब्बस को”। बराब्बसं तो डाकू था। तब पिलातुस ने येसु को ले जा कर कोडे लगाने का आदेश दिया। सैनिकों ने काँटों का मुकुट गूँथ कर उनके सिर पर रख दिया और उन्हें बैंगनी कपड़ा पहनाया। फिर वे उनके पास आ-आ कर कहने लगे, “यहूदियों के राजा, प्रणाम।” और वे उन्हें थप्पड़ मारते जाते थे। पिलातुस ने फिर बाहर जा कर लोगों से कहा, “देखो, मैं उसे तुम लोगों के सामने बाहर ले आता हूँ, जिससे तुम यह जान लो कि मैं उस में कोई भी दोष नहीं पाता हूँ”। तब येसु काँटों का मुकुट और बैंगनी कपड़ा पहने बाहर आये। पिलातुस ने लोगों से कहा, “यही है वह मनुष्य!” महायाजक और प्यादे उन्हें देखते ही चिल्ला उठे, “इसे क्रूस दीजिए! इसे क्रूस दीजिए!” पिलातुस ने उन से कहा, “तुम्हीं इसे ले जाओ और क्रूस पर चढ़ाओ। मैं तो इस में कोई भी दोष नहीं पाता”। यहूदियों ने उत्तर दिया, “हमारी एक संहिता है और उस संहिता के अनुसार यह प्राणदण्ड के योग्य है, क्योंकि इसने ईश्वर का पुत्र होने का दावा किया है”। पिलातुस यह सुन कर और भी डर गया। उसने फिर भवन के अन्दर जा कर येसु से पूछा, “तुम कहाँ के हो?” किन्तु येसु ने उसे कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर पिलातुस ने उन से कहा, “तुम मुझ से क्यों नहीं बोलते? क्या तुम यह नहीं जानते कि मुझे तुम को रिहा कर देने का भी अधिकार है और तुम को क्रूस पर चढ़वाने का भी?” येसु ने उत्तर दिया, “यदि आप को ऊंपर से अधिकार न दिया गया होता, तो आपका मुझपर कोई अधिकार नहीं होता। इसलिए जिसने मुझे आपके हवाले कर दिया है, वह अधिक दोषी है।” उस समय से पिलातुस येसु को मुक्त करने का उपाय ढूँढ़ने लगा, परन्तु यहूदी चिल्ला कर कहने लगे, “यदि आप इसे रिहा करते हैं, तो आप कैसर के हितैषी नहीं हैं। जो अपने को राजा कहता है, वह कंसर का विरोध करता है”। यह सुन कर पिलातुस ने येसु को बाहर ले आने का आदेश दिया। वह अपने न्यायासन पर उस जगह, जो लिथोसत्रोतोस और इब्रानी में गब्बथा कहलाती है, बैठ गया। पास्का की तैयारी का दिन था। लगभग दोपहर का समय था। पिलातुस ने यहूदियों से कहा, “यही है तुम्हारा राजा!” इस पर वे चिल्ला उठे, “ले जाइए! ले जाइए! इसे क्रूस दीजिए!” पिलातुस ने उन से कहा, “क्या मैं तुम्हारे राजा को क्रूस पर चढ़वा दूँ?” महायाजकों ने उत्तर दिया, “'कैसर के सिवा हमारा कोई राजा नहीं!” तब पिलातुस ने येसु को क्रूस पर चढ़ाने के लिये उनके हवाले कर दिया । वे येसु को ले गये और वह अपना क्रूस ढोते हुए ’खोपड़ी की जगह' नामक स्थान गये; इब्रानी में उसका नाम गोलगोथा है। वहाँ उन्होंने येसु को और उनके साथ और दो व्यक्तियों को क्रूस पर चढ़ाया; एक को इस ओर, दूसरे को उस ओर और बीच में येसु को। पिलातुस ने एक दोषपत्र भी लिखवा कर क्रूस पर लगवा दिया। वह इस प्रकार था - येसु नाजरी, यहूदियों का राजा। बहुत-से यहूदियों ने यह दोषपत्र पढ़ा; क्योंकि वह स्थान, जहाँ येसु क्रूस पर चढ़ाये गये थे, शहर के पास ही था और दोषपत्र इब्रानी, लातीनी और युनानी भाषा में लिखा हुआ था । इसलिए यहूदियों के महायाजकों ने पिलातुस से कहा, “आप न लिखिए - यहूदियों का राजा; बल्कि - इसने कहा कि मैं यहूदियों का राजा हूँ”। पिलातुस ने उत्तर दिया, “मैंने जो लिख दिया, सो लिख दिया"। येसु को क्रूस पर चढ़ाने के बाद सैनिकों ने उनके कपडे ले लिये और कुरते के सिवा उन कपड़ों के चार भाग कर दिये - हर सैनिक के लिए एक भाग। उस कुरते में सीवन नहीं था; वह ऊपर से नीचे तक पूरा का पूरा बुना हुआ था। उन्होंने आपस में कहा, “हम इसे नहीं फाड़ें; चिट्ठी डाल कर देख लें कि यह किसे मिलता है”। यह इसलिए हुआ कि धर्मग्रंथ का यंह कथन पूरा हो जाये - उन्होंने मेरे कपड़े आपस में बाँट लिये और मेरे वस्त्र पर चिट्ठी डाली। सैनिकों ने ऐसा ही किया। येसु की माता, उसकी बहन, क्लोपस की पत्नी मरियम और मरियम मगदलेना उनके क्रूस के पास खड़ी थीं। येसु ने अपनी माता को और उसके पास अपने शिष्य को, जिसे वह प्यार करते थे, देखा। उन्होंने अपनी माता से कहा, “भद्रे, यह आपका पुत्र है”। इसके बाद उन्होंने उस शिष्य से कहा, “यह तुम्हारी माता है”। उस समय से उस शिष्य ने उसे अपने यहाँ आश्रय दिया । तब येसु ने, यह जान कर कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, धर्मग्रंथ का लेख पूरा करने के उद्देश्य से कहा, “मैं प्यासा हूँ।” वहाँ खट्टी अंगूरी से भरा एक पात्र रखा था; लोगों ने उस में एक पनसोख्ता डुबाया और उसे जूफे की डण्डी पर रख कर येसु के मुँह से लगा दिया। येसु ने खट्टी अंगूरी चख कर कहा, '“सब पूरा हो चुका है” और सिर झुका कर प्राण त्याग दिये । वह तैयारी का दिन था। यहूदी यह नहीं चाहते थे कि शव विश्राम के दिन क्रूस पर रह जायें, क्योंकि उस विश्राम के दिन बड़ा त्योहार पड़ता था। उन्होंने पिलातुस से निवेदन किया कि उनकी टाँगें तोड़ दी जायें और शव हटा दिये जायें। इसलिए सैनिकों ने आ कर येसु के साथ क्रूस पर चढ़ाये हुए पहले व्यक्ति की टाँगें तोड़ दीं, फिर दूसरे की भी। जब उन्होंने येसु के पास आ कर देखा कि वह मर चुके हैं, तो उन्होंने उनकी टाँगें नहीं तोड़ीं; लेकिन एक सैनिक ने उनकी बगल में भाला मारा और उस में से तुरन्त रक्त और जल बह निकला । जिसने यह देखा है, वहीं इसका साक्ष्य देता है और उसका साक्ष्य सच्चा है। वह जानता है कि मैं सच बोलता हूँ, जिससे आप लोग भी विश्वास करें यह इसलिए हुआ कि धर्मग्रंथ का यह कथन पूरा हो जाये - उसकी एक भी हड्डी नहीं तोड़ी जायेगी; फिर धर्मग्रंथ का एक दूसरा कथन इस प्रकार है - उन्होंने जिसे छेदा है, वे उसी की ओर देखेंगे। इसके बाद अरिमथिया के यूसुफ ने, जो यहूदियों के भय के कारण येसु का गुप्त शिष्य था, पिलातुस से येसु का शव ले जाने की अनुमति माँगी। पिलातुस ने अनुमति दे दी। इसलिए यूसुफ आ कर येसु का शव ले गया। निकोदेमुस भी पहुँचा, जो पहले रात को येसु से मिलने आया था। वह लगभग पचास सेर का गंधरस और अंगूर का संमिश्रण लाया। उन्होंने येसु का शव लिया और, यहूदियों की दफन की प्रथा के अनुसार, उसको सुगंधित द्रव्यों के साथ छालटी की पट्टियों में लपेटा। जहाँ येसु क्रूस पर चढ़ाये गये थे, वहाँ एक बारी थी और उस बारी में एक नयी कब्र, जिस में अब तक कोई भी नहीं रखा गया था। उन्होंने येसु को वहीं रख दिया, क्योंकि वह यहूदियों के लिए तैयारी क़ा दिन था और वह कब्र निकट ही थी। प्रभु का सुसमाचार। #प्रेयर