🔥Eliminator: बैंगलोर vs कोलकाता 🏏

🇮🇳CRICKET_GYAN🇮🇳
41.1K ने देखा
# 🔥Eliminator: बैंगलोर vs कोलकाता 🏏 * कोलकाता VS बंगलौर LIVE 7:30PM 11 अक्टूबर 2021. IPL 2021 Eliminator: बैंगलोर और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला, ऐसी हो सकती है Playing 11. केकेआर की प्लेइंग इलेवन- वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारेन. आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, केएस भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैन क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल. RCB vs KKR: सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शारजाह में खेला जाएगा.विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा.इस सीज़न के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला कर चुके कोहली की अगुवाई में आरसीबी 2016 में फाइनल में पहुंची थी. इसके अलावा उनके नेतृत्व में टीम 2015 और 2020 में भी प्लेऑफ में पहुंची थी और अब कोहली खिताब के साथ कप्तानी से शानदार विदाई लेना चाहेंगे.एलिमिनेटर मुकाबले में जब केकेआर का सामना करेगी तो विराट कोहली के रणनीतिक कौशल और इयोन मोर्गन के धैर्य की भी कड़ी परीक्षा होगी.टीम ने 2012 से 2014 के बीच तीन साल के अंदर गौतम गंभीर की अगुवाई में दो बार खिताब जीता था. लेकिन इसके बाद से टीम एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है.
Trending Tags