दिल्ली केपिटल ✴️👑

Parmod Jain
398 ने देखा
7 घंटे पहले
सिर पर लैंप मारी, बेहोश लड़की से किया रेप, घसीटकर ले गया...IRS की बेटी से दरिंदगी की कहानी सुन कांप उठेंगे Delhi Rape Murder: राहुल मीणा ने जिस घर का नमक खाया उन लोगों के साथ ही दगा किया। जिस आईआरएस अधिकारी के परिवार ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, उसे 20 हजार रुपये सैलरी के अलावा बोनस भी दिया, उनकी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी कर उसने हाउस हेल्प पर से विश्वास ही हिला दिया है। दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई, वो भी उनके ही हाई सिक्योरिटी वाले घर में। हैरानी इस बात की है कि इस दरिंदगी के बाद भी आरोपी राहुल मीणा को अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है।पुलिस की पूछताछ में वह बहुत ही नॉर्मल व्यवहार कर रहा है। जिस लड़की को वह दीदी कहता था उसके साथ ही हैवानियत कर दी। पुलिस ने जब उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने बहुत ही सहजता से कहा कि पूछताछ में उसने कहा, "अगर दीदी पैसे दे देती, तो ऐसा नहीं होता।" उसने कहा कि IRS अफसर के घर वह सिर्फ पैसे लेने के मकसद से ही गया था। IRS की बेटी से रेप-हत्या से जुड़ी बड़ी बातें पीड़िता ने उससे पूछा कि वह घर के अंदर कैसे घुसा। राहुल मीणा ने कहा कि उसकी मां ने ही उसे अंदर बुलाया था। उसने पीड़िता से पैसे मांगे और कहा कि उसे तुरंत कैश की जरूरत है। लेकिन, पीड़िता ने उसे पैसे देने से मना कर दियाजिसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तो आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। गुस्से में आकर उसने अपना आपा खो दिया और एक लैंप से पीड़िता के चेहरे पर बार-बार वार किया। जिसे आंटी कहा, उसकी बेटी के किया रेप न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जब जांचकर्ताओं ने आरोपी राहुल मीणा से पूछा कि उसने ये सब क्यों किया तो उसने कहा, "बस यूं ही हो गया।" जिस आईआरएस अधिकारी के परिवार ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, उसे 20 हजार रुपये सैलरी के अलावा बोनस भी दिया, उनकी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी कर उसने हाउस हेल्प पर से विश्वास ही हिला दिया है। पुलिस सूत्रों ने आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अधिकारी की पत्नी को वह आंटी कहता था। घर में घुसने के लिए उसने उनके नाम का ही इस्तेमाल किया। उसने कहा कि आंटी ने पैसे देने के लिए बुलाया था। आरोपी को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को एक बार फिर समझने की कोशिश कर रही है। इसके लिए फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराध के पीछे क्या मकसद था, इसका पता लगाया जा सके। दिल्ली के पॉश इलाके में हुई इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। राहुल मीणा ने IRS की बेटी को क्यों मारा? राहुल मीणा ने जिस घर का नमक खाया उन लोगों के साथ ही दगा किया। वह करीब 8 महीने तक आईआरएस अधकारी के घर पर काम कर चुका है। पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी की शिकायत के बाद छह हफ्ते पहले ही उसे बर्खास्त किया गया था। उसे ऑनलाइन गेम की लत थी। इसी वजह से वह भारी कर्ज में था। पैसों की चाह में वह अलवर से दिल्ली में अधिकारी के घर तक मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी तोड़कर पहुंचने में कामयाब रहा। चाबी कहां रखी है, अफसर और उनकी पत्नी घर से कब निकलते हैं, उसे सब पता था। इसी बात का उसने फायदा उठाया। लड़की को सिर पर लैंप मार किया बेहोश पीड़िता जिस जगह पर मौजूद थी, वहां तक पहुंचने के लिए चार लॉक खोलने होते हैं, जिनमें से तीन में पासकोड थे। लेकिन आरोपी ने हर एक सुरक्षा घेरे को पार कर लिया. वह छत पर बने उसे स्टडी रूम में पहुंचा जहां अधिकारी की बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम गए हुए थे तो घर में कोई था भी नहीं। 1 घंटे तक वह उनके घर में रुका रहा। उनसे पहले तो लड़की से पैसे मांगे। जब उसने मना किया को आरोपी ने उसके सिर पर लैंप जैसी भारी चीज मार दी। खून बहते ही वह बेहोश हो गई। उसने गला घोंटकर बेहोश लड़की के साथ रेप किया। फिर से सीढ़ियों से घसीटकर रूम में ले गया और उसके खून से सनी उंगलियों से लॉकर खोलने की कोशिश की। लेकिन बायोमेट्रिक्स ने काम नहीं किया। हो सकता है कि बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन रुकने की वजह से या फिर ब्लड स्पॉट की वजह से उसकी उंगलियों के निशान मैच नहीं हुए होंगे। पुलिस को शक है कि तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। पेचकस से लॉकर खोला, रकम लेकर हुआ फरार अपने मंसूबों को अंजाम दिए बिना आरोपी वहां से जाने वाला नहीं था। उसने पेंचकस से लॉकर खोला और नकदी और गहने एक थैले में भर लिए। कपड़ों लगा खून कोई देखे नहीं इसलिए उसने पीड़िता के भाई की पैंट और चप्पल पहनी। लड़की के शव को वहीं छोड़ वह फरार हो गया। पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमले के बाद गला घोंटने से हुई मौत की पुष्टि हुई है। #राजधानी दिल्ली
ᴅᴇᴠɪʟ ᴏꜰ ᴄяɪᴄᴋᴇᴛ😈
2.4K ने देखा
16 घंटे पहले
Two teams. One thrilling showdown. The hunt for the top spot is still on! 🏏🔥 ⁣ Confidence, form and momentum collide as Delhi Capitals take on Royal Challengers Bengaluru in a high energy contest ⚡ ⁣ #🏆TataIPL2026 #🔥बैंगलुरु ⚡ #🏏दिल्ली 😘 #🏆T20 लीग #🏏कोलकाता ने पहले सुपर ओवर में मैच जीता 🔥
ᴅᴇᴠɪʟ ᴏꜰ ᴄяɪᴄᴋᴇᴛ😈
1.4K ने देखा
1 दिन पहले
Delhi Capitals posted a mammoth target of 2️⃣6️⃣5️⃣ on the board, powered by outstanding knocks of 1️⃣5️⃣2️⃣* and 9️⃣1️⃣ from KL Rahul and Nitish Rana, respectively, against Punjab Kings at the Arun Jaitley Stadium 🏏 #🏏T20 लीग: दिल्ली vs पंजाब🔥 #🏆TataIPL2026 #🏏दिल्ली 😘 #👳🏻‍♂️पंजाब🏏 #🏆T20 लीग
ᴅᴇᴠɪʟ ᴏꜰ ᴄяɪᴄᴋᴇᴛ😈
6.9K ने देखा
2 दिन पहले
First Indian to score 150+ in IPL 🔸Third highest individual score in IPL 🔸Highest individual score by an Indian batter in IPL KL Rahul scripts history with a record breaking unbeaten knock 🔥👏🏏 #😎 केएल राहुल🔥 #🏏T20 लीग: दिल्ली vs पंजाब🔥 #🏆TataIPL2026 #🏏दिल्ली 😘 #🏆T20 लीग