गिरिडीह की खबरें 📰

samsul ansari
510 ने देखा
1 दिन पहले
मृतका के श्राद्ध के लिए दिया गया आर्थिक सहयोग ------------------------------------------ गांडेय. प्रखंड के रसनजोरी पंचायत स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को जनक्रांति वेलफेयर फाउंडेशन की एक बैठक हुई. केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता विनोद मंडल ने की. जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. बैठक में रसनजोरी पंचायत के कोलडीह गांव निवासी बसंती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया.कहा गया कि कुछ दिन पूर्व बसंती देवी (पति रामदेव राणा) का देहांत हो गया था, जिसके बाद उनके पुत्र गुड्डू राणा ने अपनी मां के श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी. इसके उपरांत संस्था के सदस्यों ने आपसी सहमति से निर्णय लेते हुए मृतक परिवार को 50 किलो चावल एवं 13,500 रुपये नगद देकर सहायता प्रदान की. मौके पर भाजपा नेता भागीरथ मंडल समेत जनक्रांति वेलफेयर फाउंडेशनमौके पर कार्यक्रम के दौरान जन क्रांति वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष बिनोद मंडल,सचिव पुज्यंति देवी, कोषाध्यक्ष पुष्पा तुरी, केंद्रीय संगठन मंत्री डा. मुकेश पंडित, शंकर पंडित, बालदेव तुरी,सुरेश तुरी,रंजीत सिंह, महिला जागरूकता मंच के सचिव टिंकी बर्मा,तेतरु राना,मधु कुमारी,सुरुची कुमारी, केलाश रविदास समेत कई सदस्य उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
Let's Dekhoo
639 ने देखा
1 महीने पहले
बाबा बैद्यनाथ धाम का अति प्राचीन दृश्य... 1940-1950 के समय की अद्भुत प्राचीन दृश्य....बाबा बैद्यनाथ धाम का अति प्राचीन दृश्य... 1940-1950 के समय की अद्भुत प्राचीन दृश्य.... 🛕 प्राचीन बाबा मंदिर का दिव्य और शांतिमय दृश्य। इस पवित्र स्थान पर आकर मन को शांति और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। अगर आपको मंदिर दर्शन और भक्ति से जुड़े वीडियो पसंद हैं तो वीडियो को लाइक 👍 करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और हर हर महादेव कमेंट में जरूर लिखें। 🙏 Har Har Mahadev 🚩 #BabaBaidyanathDham #BaidyanathDham #Deoghar #BabaDham #HarHarMahadev #BolBam #ShivBhakt #Jyotirlinga #ShravaniMela #TempleDarshan #Mahadev #SanatanDharma #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #देवघर की खबरें📰
samsul ansari
325 ने देखा
2 महीने पहले
कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ . पी. नैय्यर ने किया क्षेत्र दौरा गांडेय .रविवार को कांग्रेस के स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी. नैयर ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने गांडेय एवं बेंगाबाद प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबुती का टिप्स दिया. सर्वप्रथम बेंगाबाद के चपुआडीह में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरा तथा उत्साह के साथ पार्टी मजबुती की दिशा में कार्य करने की बात कही.बाद में वे गांडेय प्रखंड के डोकीडीह,गिरनिया, गांडेय समेत प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वे हर प्रखंड का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबुती के साथ हर जिले में जिलाध्यक्ष का चयन कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सपने एवं उनकी सोच को आगे बढाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य होगा.जिले के सदर अस्पताल,रिम्स समेत अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य की बेहतर सेवा बहाल कराने की दिशा में पहल की जाएगी. मौके पर कांग्रेस(स्वास्थ्य विभाग) के जिला अध्यक्ष डॉ. मो. मिराज अहमद, वरीय अधिवक्ता हाजी मिर्जा मुमताज अली, कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाबाद मुखिय संघ के अध्यक्ष मो. शमीम, गांडेय के प्रखंड अध्यक्ष सह डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो. अकबर अंसारी, सुधीर सिंह,मो. राशिद,मो. शोएब,मो. आलम, मो.शमशेर समेत अन्य लोग उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
845 ने देखा
2 महीने पहले
गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने किया नामांकन गिरिडीह.बुधवार कोगिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.मौके पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे.गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने किया नामांकन गांडेय.बुधवार कोगिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.मौके पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
829 ने देखा
3 महीने पहले
एक कंबल-एक मुस्कान के तहत गरीबों के बीच कंबल का वितरण ----------------------------------------------- गांडेय.केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के द्वारा 21 से 28 दिसम्बर तक संचालित एक कंबल-एक मुस्कान शीत राहत सेवा अभियान के तहत् अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के धरधरवा गांव में जरुरतमंद वृद्ध महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर सुरेंद्र लोहानी,केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के कोषाध्यक्ष नितेश बरबीघैया,उप सचिव हिमांशु लोहानी, माहुरी नवयुवक समिति अहिल्यापुर के अध्यक्ष शशिकांत कुमार, सचिव कुलदीप वैश्यकियार, संगठन मंत्री सतीन कुमार,उपाध्यक्ष आकाश भदानी, बाबूलाल राम भदानी, विकाश कुमार गुप्ता, रवि बरबीघैया समेत अन्य लोग उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
1.6K ने देखा
4 महीने पहले
सेवानिवृत दो पंचायत सचिवों को दी गई भावभीनी विदाई --------------------------------------------------- गांडेय. प्रखंड सभाकक्ष में मंगलवार को झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर गांडेय प्रखंड से सेवानिवृत्त दो पंचायत सचिव क्रमशः जितेन्द्र प्रसाद सिंह और मो. मकसूद को भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ निशात अंजुम, सीओ मो. हुसैन उपस्थित थे.कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोनो पंचायत सेवकों को फुल माला, शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया.मौके पर अतिथियों ने कहा कि जब कोई कर्मी सेवा में योगदान देता है तभी उसकी सेवानिवृत्त की तिथि भी तय हो जाती है. दोनों सेवानिवृत्त पंचायत सेवक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ , मृदभाषी हैं और ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को किया.मौके पर कर्मचारी संघ के अमर किशोर प्रसाद सिन्हा , रुप लाल महतो , लखन लाल पंडित , वशिष्ट कुमार सिंह , सखैय किस्कू , मोबिन अहमद,नुनुलाल रविदास आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर बीपीओ अभिषेक कुमार, दीपक कुमार,नाजिर अनिल बेसरा, बब्बन प्रसाद समेत प्रखंड सह अंचल के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰