ambala

ambala media
660 views
1 months ago
Ambala Media:" अम्बाला में शिष्टाचार मुलाकात अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज प्रातः उनके आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अम्बाला शहर से विधायक निर्मल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक निर्मल सिंह ने अनिल विज का कुशलक्षेम जाना तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह भेंट सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक रही, #अम्बाल #AmbalaMedia #अनिलविज #Ambala Media ##radha soami Ambala #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #ambala
ambala media
622 views
1 months ago
Ambala Media:" अंबाला | दुःखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक में महिला रोगों की ओपीडी शुरू, डॉ. निधि देंगी सेवाएं Ambala Media अंबाला शहर स्थित दुःखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक (नाहन हाउस) में अब महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विशेष ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। यह सुविधा Shri Guru Hargobind Sahib Sewa Society द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई है। सोसाइटी के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. निधि गुप्ता सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों की जांच करेंगी। उन्होंने बताया कि डॉ. निधि गुप्ता पहले Hinduja Hospital तथा Civil Hospital Ambala City सहित कई संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पॉलीक्लिनिक में महिलाओं से जुड़े विभिन्न रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा। शुभारंभ कार्यक्रम ओपीडी का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी इंजीनियर बलबीर सिंह द्वारा रिबन काटकर किया गया, जबकि भाई जगदीप सिंह ने अरदास की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंबाला शहर की ओर से मुफ्त एक्स-रे व टीबी जांच कैंप भी लगाया गया, जिसका लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर सोसाइटी चेयरमैन मंजीत सिंह सहित जेपी सिंह, महिंदरपाल सिंह, कंवरजीत सिंह शैली, तेजिंदर सिंह, जेजे सिंह, अमरजीत सिंह बिंद्रा, हरभजन सिंह, प्रीतम सिंह, भूपेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, इंदरपाल सिंह तथा लेडीज विंग से कुलविंदर कौर, सुरिंदर कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समाज सेवा के विभिन्न कार्य टीपी सिंह ने बताया कि सोसाइटी समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है। समय-समय पर मेडिकल कैंप ब्लड डोनेशन कैंप शव वाहन व एंबुलेंस सेवा गुरुद्वारा मंजी साहिब में लाइब्रेरी जरूरतमंदों को राशन व किताबें बच्चों की स्कूल फीस सहायता युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट सहायता जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। पॉलीक्लिनिक में पहले से ही आंखों की ओपीडी, फिजियोथेरेपी, दांतों की ओपीडी, जनरल ओपीडी, डिजिटल एक्स-रे और विभिन्न जांचें चैरिटेबल दरों पर उपलब्ध हैं। — अंबाला मीडिया【खबरे ही खबरे】 #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #Ambala Media #ambala ##radha soami Ambala #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
ambala media
6.7K views
1 months ago
अंबाला मीडिया【खबरे ही खबरे】 अंबाला | विशेष रिपोर्ट 🚦 यातायात नियमों की पालना और सड़क सुरक्षा हेतु अंबाला पुलिस की विशेष एडवाइजरी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंबाला पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों हेतु विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक अंबाला ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही से वाहन चलाना और नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 🔴 अनिवार्य दिशा-निर्देश 🔹 दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनना अनिवार्य ट्रिपल राइडिंग से बचें बिना हेलमेट पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई 🔹 चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य 🔹 लेन ड्राइविंग भारी वाहन चालक सड़क की बाईं लेन (Left Lane) का ही प्रयोग करें गलत लेन में वाहन चलाने पर हजारों चालान किए जा चुके हैं निर्धारित लेन में चलना हादसों से बचाव का प्रमुख उपाय 🔹 नशा और रफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने (Drunken Driving) वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई 🔹 आवश्यक दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस आरसी (RC) बीमा दस्तावेज साथ रखें 🔹 स्मार्टफोन का उपयोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें ध्यान भटकने से गंभीर हादसे हो सकते हैं 📹 CCTV और ई-चालान से निगरानी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर CCTV कैमरों और ई-चालान प्रणाली के माध्यम से नजर रखी जा रही है। अंबाला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 👉 सुरक्षित रहें – नियमों का पालन करें – जीवन अमूल्य है। #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #Ambala Media #ambala
ambala media
1.3K views
1 months ago
अंबाला मीडिया【खबरे ही खबरे】 अंबाला | दिनांक — एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल की छात्रा मन्नत ने किया कमाल, CBSE आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 में बनाई टॉप 100 में जगह अंबाला के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल की कक्षा दसवीं की मेधावी छात्रा मन्नत ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मन्नत ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 के लेवल-2 में देशभर के टॉप 100 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि मन्नत की उत्कृष्ट गणितीय क्षमता, निरंतर परिश्रम और अटूट लगन का परिणाम है। उसकी इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे अंबाला शहर में गर्व और खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, प्रबंधक समिति के सलाहकार श्री रविकांत जैन तथा प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने मन्नत की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार और समस्त स्टाफ ने मन्नत को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करने की कामना की है। ##radha soami Ambala #Ambala Media #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #ambala #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰
ambala media
697 views
1 months ago
#अम्बाला मीडिया महाशिवरात्रि पर भव्य ‘श्री शिव-शक्ति रथयात्रा’ श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न अंबाला कैंट 15 फ़रवरी, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज श्री शिव-शक्ति ओंकार दरबार, हाउसिंग रोड, आर्मी एरिया, अंबाला कैंट से निकली भव्य ‘श्री शिव-शक्ति रथयात्रा’ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गई। निराकार परब्रह्म ओंकार स्वरूप 1008 शिवलिंगों की स्थापना के भूमि-पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को पूर्णत: शिवमय बना दिया। इस मौके पर रूद्रावतार संत महर्षि दुर्वासा-आत्मा कुरड़ी वाले महाराज श्री जी की पीठ पर विराजमान श्री संदीप ओंकारने अपने आशीर्वचन में कहा कि शिव ही सत्य हैं और शिव ही कल्याण का मार्ग हैं। जब समाज एकजुट होकर ईश्वर आराधना करता है, तो वहां से सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत होती है। यह भूमि-पूजन आने वाले समय में एक दिव्य शिवधाम के रूप में फलित होगा, जो पीढिय़ों तक आध्यात्मिक मार्गदर्शन देता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित सांसद वरूण चौधरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक हैं। श्री शिव-शक्ति रथयात्रा ने अंबाला की पहचान को और सशक्त किया है। 1008 शिवलिंगों की स्थापना का यह संकल्प निश्चित ही समाज में नैतिक मूल्यों और धार्मिक चेतना को नई ऊंचाई देगा। आज की यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों के जागरण का माध्यम है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर निकली ‘श्री शिव-शक्ति रथयात्रा’ ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरण का भी संदेश दिया। यात्रा संयोजक समाजसेवी अंजली डीके बंसल ने कहा कि यह आयोजन जन-जन को जोडऩे का माध्यम बना है। हमें गर्व है कि अंबाला कैंट की जनता ने इतनी बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया। हमारा उद्देश्य धर्म के माध्यम से सेवा और संस्कारों को समाज में स्थापित करना है। इस मौके पर न्यायाधीश प्रवीण गर्ग, वरिष्ठ नेतृी चित्रा सरवारा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, जिला काग्रेस के शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल, स्वामी, प. शिवनारायण दीक्षित, कोणार्क बुवानीवाला, पूजा बंसल विनायक बसल, आशुतोष बंसल, रोहित बंसल सहित अनेक भक्त एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहें। #Ambala Media ##radha soami Ambala #ambala