BKUTOMAR

Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
508 views
3 hours ago
किसान सभा में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का जोरदार स्वागत मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ ब्लॉक के गांव मुझेडा में आयोजित किसान सभा में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का किसान भाइयों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। किसान सभा में क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में किसान एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #किसान पुत्र #kisan #Whatsaap status😍😍 #BKUTOMAR
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
1.3K views
4 days ago
किसानों की समस्याओं पर भाकियू तोमर का हल्लाबोल, अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कप्तान के सामने रखे मुद्दे” 🚨 मेरठ में गरजी किसानों की आवाज! भाकियू तोमर ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, कप्तान से भी की मुलाकात किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर का बड़ा कदम मेरठ। किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में भाकियू तोमर के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी और एसपी देहात अभिजीत को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कप्तान बी.बी. एंटीजी मूर्ति से मुलाकात की। इस दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आमजन से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उनके सामने रखा गया। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। इस मौके पर भाकियू तोमर के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। #BKUTOMAR #Whatsaap status😍😍 #भारतीय किसान यूनियन तोमर #तोमर #tomar
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
514 views
5 days ago
*मुजफ्फरनगर: भाकियू तोमर का 1 सितंबर को होने वाला धरना स्थगित, प्रशासन से देर रात हुई सकारात्मक वार्ता* *मुजफ्फरनगर।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा *1 सितंबर 2026 को एसडीएम सदर कार्यालय पर प्रस्तावित धरना एवं प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।* यह निर्णय *देर रात करीब 9 बजे* भाकियू तोमर के प्रतिनिधिमंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद लिया गया। एसडीएम सदर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान संगठन द्वारा उठाए गए किसानों एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की गई। काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रशासन की ओर से संगठन की मांगों पर सकारात्मक सहमति जताई गई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। वार्ता का नेतृत्व भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने किया। वार्ता सफल होने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना है। युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा, *"हमारा उद्देश्य किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना है।* देर रात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में हमारे सभी प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के सकारात्मक रुख को देखते हुए हमने 1 सितंबर के प्रस्तावित धरने को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।" इस दौरान वार्ता में प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, युवा जिला सचिव विशाल चौधरी , एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक, सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। *भाकियू तोमर ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति पर निर्णय लेगा।* #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #BKUTOMAR
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
590 views
1 months ago
जनपद मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन तोमर का कमहेडा बिजली घर पर धरना प्रदर्शन #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR #tomar sab #tomar #मुजफ्फरनगर जिला