breaking

BHARAT UPDATE
487 views
2 days ago
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे। इस वजह से लोगों को भूकंप के झटकों का पता नहीं चला। साथ ही इसकी तीव्रता भी बहुत कम थी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तरी जिले में भूकंप का केंद्र था और इसकी गहराई आठ किलोमीटर थी। साथ ही भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में था। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में भी आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। यहां भी भूकंप की तीव्रता कम थी। जमीन के पांच किमी अंदर रिक्टर स्केल पर 2.8 की तीव्रता दर्ज की गई। #Delhi #Earthquake #BharatUpdate #BreakingNews #Viral #india #nonfollowers #india #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #viral #breaking #Followme #followme
Lekh8096
526 views
2 days ago
Lekh8096 कुलगाम जिले का केलम गांव में आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे गैर-कश्मीरी (प्रवासी) मजदूरों को निशाना बनाया, उनके नाम पूछे और गोलीबारी की,छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो मजदूरों की इस हमले में मौत हो गई है। एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे घायल मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। #jammukashmir #kulgam #pahlgam #terrorism #lekh8096 #breking
Lekh8096
1.4K views
6 days ago
Lekh8096 हरियाणा के पानीपत में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पैर में फ्रैक्चर होने पर अस्पताल में भर्ती महिला के पैर का इलाज करने के बजाय उसके दिल का ऑपरेशन कर स्टेंट डाल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई और पुलिस ने मामला दर्ज किया है,अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि रूटीन जांच में दिल की बीमारी का पता चला था, इसलिए सर्जरी की गई। #haryana #panipat #hopitalnegligence #womendeath #lekh8096 #breking