#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने 'होम फ्रॉम वर्क' बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद 'वर्क फ्रॉम होम” यानी वर्क फ्रॉम होम कहना था, लेकिन जल्दबाजी में शब्द उल्टे निकल गए।
रवि किशन ने कहा, “मैं भी एक आम इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां हो जाती हैं। समझ नहीं आता कि मेरी हर बात इतनी वायरल क्यों हो जाती है।”
दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बोलते समय रवि किशन ने गलती से “होम-फ्रॉम-वर्क” कह दिया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर जमकर मीम्स भी बने।
रवि किशन ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनकी पार्टी के नेता भी उनसे पूछते हैं कि आखिर वह ऐसा क्या बोल देते हैं जो हर बार वायरल हो जाता है।
#RaviKishan
#Newsgenix