farmers

Haryana Bolya
561 views
3 months ago
पिछले 11 साल में 1,21,806 किसानों और खेत मजदूरों ने आत्महत्या की। हर घंटे एक किसान आत्महत्या कर रहा है। वर्ष 2024 में 10,546 लोगों ने जान दी — यानी हर दिन औसतन 28 किसान और खेत मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? किसानों को अपनी फसल का MSP नहीं मिल पा रहा। कभी प्याज सड़कों पर फेंकनी पड़ती है, कभी टमाटर और आलू खेतों में सड़ जाते हैं। खेती की लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन फसल का दाम नहीं मिलता। नतीजा — कर्ज बढ़ता है, परिवार टूटते हैं और अन्नदाता मजबूरी में मौत को गले लगा रहा है। #farmers #pmmodi #news #trendingreels #debt #farmers #✊✊ किसान एकता जिंदाबाद ✊✊
Haryana Bolya
1.2K views
3 months ago
नूंह में आमजन सरकारी राशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कहा गया कि बायोमेट्रिक हो जाने के बावजूद 60–70 लोगों को अनाज का एक दाना तक नहीं मिला। सरकारी राशन की किल्लत और लालफीताशाही ने एक बार फिर हरियाणा सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगा #farmers दिया है। #haryana #nuh #news #protest #trendingreels #✊✊ किसान एकता जिंदाबाद ✊✊
Haryana Bolya
505 views
4 months ago
पहले बायोमेट्रिक में हुई गड़बड़ी के कारण किसान फसल बेचने का इंतजार करते रहे। जबकि मौसम खराब होने की सूचना सरकार को पहले से थी, फिर भी बचाव का कोई प्रयास नहीं किया गया। अब हालत ये है कि गेहूं भीग चुका है। #farmers गेहूं में नमी का तय मानक 12% था, लेकिन नमी बढ़ने के कारण 14.60 लाख टन आवक में से केवल 3.37 लाख टन की ही खरीद हो पाई। किसान खून-पसीना बहाकर फसल उगाता है, लेकिन MSP पर खरीद न होने की वजह से उसे अपनी मेहनत औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। #haryana #wheat #farmers #tranding #ɪɴsᴛᴀᴘᴏsᴛ
Haryana Bolya
686 views
4 months ago
बायोमेट्रिक में हुई गड़बड़ी की वजह से किसानों की फसल चौपट हो गई। खून-पसीने की मेहनत पानी में बह गई। यहां तक कहना पड़ गया— “अफीम थोड़ी न बेचने आए हैं, अपनी फसल ही तो बेचने आए हैं।” #haryana #farmers #reels #trending #news #Farmers
Haryana Bolya
528 views
4 months ago
बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। मुआवज़ा सुनिश्चित न करके सैनी सरकार ने किसानों के सिर पर पत्थर तोड़ने का काम किया है। खून-पसीने से कमाई गई फसल आज भीगकर काली पड़ गई है, और सरकार चुप है…🥲 #farmers #mahendragarh #narnaul #tranding #✊✊ किसान एकता जिंदाबाद ✊✊ #farmers