jabalpur

Rakesh Singh
512 views
6 hours ago
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! पूरे देश की तरह संस्कारधानी जबलपुर में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व पूरे आनंद और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पूज्य संतों के सान्निध्य में निकल रही भव्य शोभायात्राओं से संस्कारधानी का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। संस्कारधानी जबलपुर सहित समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण! #Krishna janamashtami #jabalpur
Rakesh Singh
666 views
1 days ago
मध्य प्रदेश में अब सड़कों की निगरानी कागजों और अनुमानों से नहीं, बल्कि सटीक वैज्ञानिक डेटा से होगी। लोक निर्माण विभाग का Road Asset Management System (RAMS) प्रदेश के 70 हजार किलोमीटर सड़क तंत्र की 'डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट' तैयार कर रहा है। आधुनिक GIS तकनीक और नेटवर्क सर्वे व्हीकल्स के जरिए अब मेंटेनेंस, मजबूती और पारदर्शिता का एक नया दौर शुरू हो चुका है। #लोकनिर्माणसेलोककल्याण #rams #madhya pradesh
Kuchh khabre
467 views
1 days ago
मध्य प्रदेश में 4 सितंबर 2026 को मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं... https://www.kuchhkhabre.com/madhya-pradesh-4-september-2026-weather-forecast-rain-wind-imd-alert/ #madhya pradesh #news #kuchhkhabre
Rakesh Singh
543 views
2 days ago
प्रगति की नई राह भोपाल पश्चिमी बायपास एवं बीना-मालथोन 4-लेन मार्ग से MP के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार। #लोकनिर्माणसेलोककल्याण #लोकनिर्माणविभाग #madhya pradesh
Parmod Jain
6.9K views
14 days ago
6 करोड़ में बिक रहा है अंडकोष! रील देखते ही शख्स ने काट डाला लड़के का प्राइवेट पार्ट, नहीं मिला कोई भी खरीददार सोशल मीडिया पर फैल रही गलत और सनसनीखेज जानकारी ने एक बार फिर अपनी खतरनाक सीमा दिखा दी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वायरल रील के फेक दावे के आधार पर यह जघन्य अपराध किया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने रील में देखा कि मानव अंडकोष विदेशों में करोड़ों रुपये में बिकते हैं। इस झूठे दावे से प्रेरित होकर उसने और उसके साथियों ने एक किशोर को निशाना बनाया। हत्या के बाद वे अंग बेचने की कोशिश में जुट गए लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। पूरा मामला महज सोशल मीडिया के एक झूठ पर आधारित था। दंग रह गई पुलिस भोपाल पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारियां की हैं। मुख्य आरोपी बीबीए का छात्र बताया जा रहा है जिसने खुद को मेडिकल स्टूडेंट बताकर साथियों को यकीन दिलाया था। रील में फैलाई गई अफवाह के अनुसार किशोर के अंग से भारी रकम मिलने का लालच दिया गया था. पुलिस जांच में साफ हुआ कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। किसी अंग तस्करी नेटवर्क या खरीददार का कोई सबूत नहीं मिला। यह घटना सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और यूजर्स की सावधानी दोनों पर सवाल उठाती है। हर दिन सैकड़ों रील और पोस्ट वायरल होते हैं जिनमें अतिरंजित, झूठे या खतरनाक दावे होते हैं। कुछ लोग इन्हें बिना सोचे-समझे सच मान लेते हैं और वास्तविक जीवन में अंजाम तक पहुंचा देते हैं। इस मामले में एक निर्दोष किशोर की जान चली गई सिर्फ इसलिए क्योंकि कुछ लोगों ने फेक रील पर भरोसा कर लिया था। चली गई मासूम की जान मृत किशोर पेन और चाभी के छल्ले बेचकर अपनी मां का सहारा बनता था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। आरोपियों ने उसे छोटी रकम के लालच में एकांत जगह ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अंग को कुछ दिनों तक रखा और खरीददार न मिलने पर उसे भी फेंक दिया। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि डिजिटल युग की एक बड़ी समस्या को सामने लाता है। गलत सूचना कितनी तेजी से फैलती है और कैसे वास्तविक नुकसान पहुंचा सकती है। पुलिस और विशेषज्ञ बार-बार आगाह करते हैं कि वायरल दावों पर अंधविश्वास ना करें खासकर जब बात शरीर के अंगों या अवैध गतिविधियों की हो। अंग तस्करी जैसी अफवाहें समय-समय पर सोशल मीडिया पर घूमती रहती हैं। इनमें अक्सर विदेशी बाजारों और भारी रकम का जिक्र होता है ताकि लोग आकर्षित हों। सच्चाई यह है कि मानव अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त गंभीर अपराध है और ऐसे दावे ज्यादातर फर्जी होते हैं। #मध्य प्रदेश