madhya pradesh

Rakesh Singh
483 views
7 hours ago
मालवा के विकास को मिलेगी नई उड़ान! उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना से उज्जैन को जावरा और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी। ₹5,017 करोड़ की लागत से बन रहा है 98.73 किमी लंबा आधुनिक फोरलेन मार्ग, जो आवागमन, व्यापार और पर्यटन को नई गति देगा। #mppwd #लोकनिर्माणसेलोककल्याण #madhyapradesh
Parmod Jain
903 views
2 days ago
मध्य प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सरकार मिलावट से मुक्ति अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत किसी भी खाद्य पद्धार्थ में मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। इसी तरह का एक्शन इंदौर में हुआ है। इंदौर में 25000 लीटर गोवर्धन ब्रांड के घी की बिक्री पर रोक लगाई गई है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए अभियान मध्य प्रदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में जुलाई महीने 2026 से दूध व दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अन्य राज्यों से मध्य प्रदेश में आने वाले दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ घी ब्रांडों के सैंपल नॉन स्टैंडर्ड पाए जाने पर संबंधित ब्रांडों के खिलाफ विशेष नमूना कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नामी ब्रांड के घी मिले अमानक जिला खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि "कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल शहर के विक्टर हाउस-1, गोल्डन पैलेस कॉलोनी, एबी रोड पर पहुंचा। गोदाम की जांच के दौरान पता चला गोदाम में पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा निर्मित गोवर्धन ब्रांड घी का भंडारण किया गया है। यहीं से प्रदेशभर में गोवर्धन घी की बिक्री भी हो रही है। पूछताछ में प्रतिष्ठान पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड पुणे का कंपनी डिपो होना पाया गया। 1.50 करोड़ का घी जब्त जहां से पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन ब्रांड के घी की सप्लाई की जाती है। इस प्रतिष्ठान को लाइसेंस केंद्र स्तर पर प्रदान किया गया है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। जिसके बाद एफएसएसएआई वेस्टर्न रीजन, ब्रांच ऑफिस इंदौर के केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। केंद्रीय दल द्वारा गोवर्धन ब्रांड घी के विभिन्न पैकिंग आकारों के 20 नमूने जांच के लिए व लगभग 25000 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.50 करोड़ है, को जांच पूरी होने वआगामी आदेश तक विक्रय किए जाने से रोक दिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा दल द्वारा भावण्या इंटरप्राइजेज, 5/5 साउथ हरसिद्धि, इंदौर से गोपीश्री ब्रांड घी के 4 सैंपल जांच के लिए गए। साथ ही लगभग 312 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,34,700 है, को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक जब्त किया गया। #मध्य प्रदेश
Rakesh Singh
2.3K views
2 days ago
अच्छी सड़क वही, जो मजबूत हो और लंबे समय तक मजबूत रहे। इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग हर परियोजना की गुणवत्ता की सतत निगरानी कर रहा है।अनियमितता पर कार्रवाई और लापरवाही पर सख्ती। लोक निर्माण से लोक कल्याण। #mppwd #लोकनिर्माणसेलोककल्याण #madhyapradesh
Rakesh Singh
548 views
4 days ago
अब न देरी, न दूरी “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” अब सरकार पहुँच रही जनता के द्वार #मुख्यमंत्रीजनविश्वासअभियान #madhyapradesh
Rakesh Singh
13K views
6 days ago
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को आईआईटी बॉम्बे में अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं आधुनिक अधोसंरचना निर्माण को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #mppwd #Development #madhyapradesh #bjp
Rakesh Singh
612 views
6 days ago
“बलराम कृषि महोत्सव”, किसानों की समृद्धि का संकल्प. #कृषककल्याणवर्ष #balramramkrishimahostsav #madhyapradesh