media24india

Media24India
482 ने देखा
8 घंटे पहले
AI indicator
#WATCH | बलिया डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचे एक शख्स ने कर्मचारियों पर बदसलूकी और लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी बहनों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचा था। आरोप है कि वहां तैनात अधिकारियों ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पर काम करने से साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर 'तू-तड़ाक' करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने अधिकारियों की इस मनमानी और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। #BalliaNews #AadhaarCard #PostalDepartment #media24india #media24india
Media24India
691 ने देखा
10 घंटे पहले
AI indicator
#WATCH | नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद नेपाली सेना ने प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभालते हुए अब तक का सबसे बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रसूवा, त्रिशूली और भोटेकोशी नदी घाटी में तबाही के बाद फंसे नागरिकों, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के मजदूरों और विदेशी पर्यटकों को निकालने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों और थल सेना की विशेष टुकड़ियों को उतारा गया है। मलबे और जलमग्न सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोगों तक पहुंचने के लिए सेना डॉग स्क्वायड, अत्याधुनिक उपकरणों और हैवी एक्सकेवेटर मशीनों की मदद ले रही है। लगातार बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नेपाली सेना के जवान जान जोखिम में डालकर जिंदगियां बचाने में जुटे हैं। #Nepalfloods #Nepalarmy #Rescueoperation #media24india #media24india
Media24India
533 ने देखा
1 दिन पहले
AI indicator
#WATCH | आगरा में UGC विरोध के दौरान हंगामा, इंस्पेक्टर का लाठी चलाने का वीडियो वायरल आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, DSP उन्हें लाठी चलाने से रोकते दिखाई दिए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग को लेकर चर्चा शुरू हो गई। #AgraNews #UGCProtest #UPPolice #media24india #media24india
Media24India
540 ने देखा
2 दिन पहले
AI indicator
#WATCH | सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि AI से वीडियो बनाकर विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक AI वीडियो भी दिखाया। अखिलेश के मुताबिक, इस वीडियो के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। AI तकनीक से तैयार किए जा रहे राजनीतिक कंटेंट को लेकर देशभर में बहस जारी है। ऐसे में अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में AI वीडियो दिखाने का मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। #AkhileshYadav #CMYogi #UPPolitics #media24india #media24india
Media24India
767 ने देखा
8 दिन पहले
AI indicator
#WATCH | उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। #AnkitBalyan #ShamliNews #HaryanviSinger #media24india #media24india
Media24India
1.3K ने देखा
9 दिन पहले
AI indicator
#WATCH | मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में जूरी मेंबर रहीं उर्वशी रौतेला तिरंगे से प्रेरित गाउन में नजर आईं। केसरिया, सफेद और हरे रंग के इस गाउन में अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी था। उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा, जहां इसे पसंद करने के साथ कुछ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के इस्तेमाल पर आपत्ति भी जताई। #UrvashiRautela #MissUniverseIndia #MissUniverseIndia2026 #media24india #media24india
Media24India
7.7K ने देखा
10 दिन पहले
AI indicator
#WATCH | बाबा रामदेव पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- "बाबा रामदेव ने हर मर्यादा लांघ दी है।" #BabaRamdev #KanganaRanaut #ViralVideo #media24india
Media24India
10.5K ने देखा
12 दिन पहले
AI indicator
#WATCH | सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi एक पुलिस थाने के अंदर नजर आ रहे हैं। वहां दीवार पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की तस्वीर देखकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब पूरा विभाग वही चलाते हैं, तो फोटो क्यों लगा रखी है। उनके इस दिलचस्प और राजनीतिक रूप से चर्चा में आए अंदाज पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। #RahulGandhi #AmitShah #DelhiPolice #media24india #media24india
Media24India
39.5K ने देखा
1 महीने पहले
AI indicator
#WATCH | रील के चक्कर मे क्या-क्या देखने को मिला रहा है! #Woman #ReelsVideo #ViralVideo #media24india #media24india
Media24India
113.5K ने देखा
1 महीने पहले
AI indicator
#WATCH | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भूस्खलन की वजह से सड़क कई जगह बंद हो गई है. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर 7 माह का गंभीर रूप से बीमार बच्चा अपने परिवार के साथ रास्ते में फंस गया था. समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया था और बच्चे की हालत लगातार बिगड़ रही थी. इस बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बचावकर्मी गिरते पत्थरों के बीच बच्चे को सीने से लगाकर सुरक्षित जगह तक ले जा रहे हैं. यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग NHAI की टीम की बहादुरी, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं. #NHAI #Chamba #Rescue #media24india #media24india