गोण्डा_की_खबरें

केदार नाथ वर्मा
493 views
19 hours ago
#गोण्डा_की_खबरें आग लगने से घर में रखा लाखों का समान जलकर राख गोण्डा, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंधरा तेजी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर में रखा अनाज व नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंधरातेजी निवासी राम कुमार तिवारी के घर में आज सुबह अज्ञात करणों से आग लग गई जिससे उनके घर में रखा फ्रिज, कूलर, मोबाइल, अनाज व नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। राम कुमार तिवारी ने बताया कि वह विद्यालय में थे आशंका है कि थोड़ी दूर पर कूड़े में लगी आग के चिंगारियों उनके घर में आग लगी होगी।
केदार नाथ वर्मा
599 views
2 days ago
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा ने लावारिस लड़की को किया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द गोण्डा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा ने एक लावारिस लड़की को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया।आरपीएफ पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि बीते 31 मार्च 2026 को मैं सहायक उप निरीक्षक राम दत्त प्रसाद साथ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह तथा कांस्टेबल मोहनलाल प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर आपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे इस दौरान देखा गया कि प्लेटफार्म नंबर 2 के पूरब साइड ओवर ब्रिज के नीचे एक लड़की रो रही थी। जिसे पोस्ट पर लाकर महिला कांस्टेबल मधु के द्वारा सरलता से पूछा गया तो अपना नाम खुशबू बताई। उसके बाद पता बताने में असमर्थ रही जिसकी सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा को दिया गया। सूचना पाकर केस वर्कर आंचल गुप्ता उपस्थित हुई, जिसे डिप्टी एस एस कमर्शियल गोंडा इरफान उल्लाह के समक्ष गवाहन उक्त लड़की को रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा को सुपुर्द किया गया।
केदार नाथ वर्मा
523 views
2 days ago
#गोण्डा_की_खबरें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप में बीएसए आफिस गोंडा में कार्यरत प्रेम शंकर मिश्रा गिरफ्तार गोण्डा, न्यायालय गोरखपुर के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर पर 4 नवंबर 2024 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें मनोज पाण्डेय पुत्र राम इन्दर पाण्डेय निवासी ग्राम किन्की, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा बताया गया कि वह जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों को फर्नीचर सप्लाई करने का कार्य करता है। वर्ष 2024 में बेसिक शिक्षा विभाग, गोण्डा द्वारा शासनादेश के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों हेतु फर्नीचर (डेस्क बेंच) की खरीद हेतु जेम पोर्टल पर निविदा प्रकाशित की गई, जिसमें प्रार्थी की फर्म का चयन हुआ। प्रार्थी का आरोप है उसे 4 जनवरी 2025 को अतुल कुमार तिवारी बीएसए द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से प्रार्थी को अपने आवास पर बुलाया गया। वहाँ अभियुक्तगण द्वारा लगभग 15 करोड़ के कार्य के एवज में 15 प्रतिशत कमीशन लगभग 2 करोड़ 25 लाख की मांग की गई। साथ ही 50 लाख अग्रिम देने का दबाव बनाया गया, जिसके तहत प्रार्थी ने 22 लाख रुपये अतुल तिवारी तथा 4 लाख रुपये प्रेम शंकर मिश्रा व विद्या भूषण मिश्रा को दिए, शेष धन हेतु दबाव बनाए रखने के लिए नियम विरुद्ध डीडी 50 लाख 38 हजार 5 सौ 45 रुपये वापस की गई, परंतु भुगतान न कर पाने पर प्रार्थी के साथ गाली गलौज, धक्का-मुक्की कर कार्यालय से निकाल दिया गया, जेम पर आपत्ति लगाकर ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई तथा बाद में केवल एक लाख रुपये वापस कर शेष धन हड़प लिया गया और फर्म को 2 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर गंभीर आर्थिक क्षति पहुँचाई गई। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। विवेचना में दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तों में विद्याभूषण मिश्रा को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त प्रेम शंकर मिश्रा पुलिस ने बीते कल 30 मार्च 2026 को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
केदार नाथ वर्मा
576 views
3 days ago
#गोण्डा_की_खबरें आरपीएफ पोस्ट गोण्डा का सराहनीय कार्य,12 वर्षीय लावारिस बच्चे को किया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द गोण्डा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के द्वारा एक बारह वर्षीय लावारिस बच्चे को बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया।आरपीएफ पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि आज 30 मार्च 2026 को मेरे साथ हेड कांस्टेबल मंतोष कुमार गस्त कर रहे थे जिस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर फूड प्लाजा स्टॉल के सामने एक लावारिस बच्चा सोए हुए हालात में मिला। उक्त बच्चा को जगा कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ओम प्रकाश शर्मा उम्र 12 वर्ष पुत्र सुदर्शन शर्मा ग्राम संजू बसंतपुर थाना पानापुर, जिला सारण (छपरा) बिहार बताया एवं बताया कि गलती से मैं भटक कर गोंडा आ गया हूं। उक्त बच्चे को सांय साढे छः बजे चाइल्ड लाइन के कैसे वर्कर आंचल गुप्ता एवं डिप्टी एस एस गोंडा के समक्ष ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया।
केदार नाथ वर्मा
493 views
6 days ago
#गोण्डा_की_खबरें एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध परिवहन व भण्डारण के आरोप में 3 गिरफ्तार,1 कार व 14 सिलेण्डर बरामद गोण्डा,अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भण्डारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत परसपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 कार 03 अभियुक्तों के कब्जे से कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किए गए । जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही थी, इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड परसपुर की जाँच के पश्चात जिलाधिकारी गोण्डा के अनुमोदित पत्र पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बृजेश कुमार पासवान उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम खैरा थाना परसपुर जनपद गोण्डा, अंगद पासवान उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र गोली निवासी ग्राम अकौनी डरौली डीहा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा, राम दुलारे मौर्या उम्र करीब 28 वर्षपुत्र सुकई निवासी ग्राम अकौनी डरौली डीहा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
केदार नाथ वर्मा
559 views
8 days ago
#गोण्डा_की_खबरें जनपद में डीजल एवं पेट्रोल कि नहीं है कोई कमी, पर्याप्त मात्रा में है डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता जनपद के समस्त पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं पेट्रोल व डीजल पम्प प्रोपराइटर एवं प्रबंधकों के साथ की गई बैठक दिए गए आवश्यक निर्देश गोण्डा, जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। जिलाधिकारी, गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार ने की, जिसमें आनंद कुमार राय (पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी) तथा कुँवर दिनेश प्रताप सिंह (जिला पूर्ति अधिकारी) सहित जनपद के समस्त पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि एवं पेट्रोल व डीजल पम्प प्रोपराइटर तथा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited के सेल्स ऑफिसर्स के साथ विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, पेट्रोल व डीजल पम्प प्रोपराइटर एवं प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी तेल कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है तथा उसकी आपूर्ति भी नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर अफवाहें फैलाकर आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह ईंधन की कमी को लेकर भ्रामक सूचना फैलाता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पेट्रोल व डीजल पम्प प्रोपराइटर एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से ईंधन उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता से बचें। जनपद वासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बैठक के दौरान एआरओ शिव प्रकाश जनपद के समस्त पूर्ति निरीक्षक तथा पेट्रोल व डीजल पम्प प्रोपराइटर एवं प्रबंधकों सहित अन्य सभी संबंधित आधिकारीगण उपस्थित रहे।
केदार नाथ वर्मा
466 views
9 days ago
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे टिकट ब्लैक करते हुए रंगे हाथ दो युवकों को आरपीएफ पोस्ट मनकापुर ने किया गिरफ्तार गोण्डा, मनकापुर जंक्शन रेलवे टिकट आरक्षण खिड़की पर रेलवे टिकट ब्लैक करते हुए रंगे हाथ दो युवकों को रेलवे सुरक्षा बल मनकापुर ने गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा अनिरुद्ध राय ने बताया कि आज 24 मार्च 2026 को एएसआई अनिरुद्ध कुमार के साथ हेड कांस्टेबल अजय कुमार मल, हरेंद्र कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार पांडे द्वारा रेलवे स्टेशन मनकापुर के आरक्षण हाल में मुखबिर खास की सूचना पर छापेमारी किया गया, जिसमें अभिषेक शुक्ला पुत्र स्वर्गीय बलराम शुक्ला निवासी ग्राम सिसवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उम्र करीब 26 वर्ष, शिवनंदन तिवारी पुत्र आनंद प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम सिसवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उम्र 21 वर्ष को रेलवे के आरक्षित काउंटर से टिकट दलाली करते हुए चार आरक्षित रेलवे काउंटर टिकट कुल कीमत 4 हजार 25 रुपए के साथ गिरफ्तार कर, उनके विरुद्ध RPF पोस्ट मनकापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच मौजूदा प्रभारी निरीक्षक मनकापुर के आदेश अनुसार सहायक उप निरीक्षक विद्यासागर को दी गयी है।
केदार नाथ वर्मा
1.6K views
11 days ago
#गोण्डा_की_खबरें गोण्डा जंक्शन से दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोबाइल व घड़ी बरामद गोण्डा जंक्शन रेलवे प्लेटफार्म से दो शातिर चोरों को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोबाइल व घड़ी बरामद कर न्यायलय भेजा। प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा ने बताया कि आज 22 मार्च को गोण्डा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आरपीएफ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह व विवेक सिंह एवं जीआरपी उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव के साथ गस्त के दौरान मोहम्मद अहद उर्फ़ मोहम्मद अहमद पुत्र स्वार्गीय मुर्तजा 20 वर्ष निवासी महारानी गंज घोसियाना, मोहम्मद अल्तमश पुत्र जियाउल्लाह 20 वर्ष निवासी महारानी गंज थाना नगर कोतवाली गोण्डा संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़े, टीम को देख भागने का प्रयास करने पर पकड़ लिया गया पूछ ताछ में दोनो ने बताया कि ये ट्रेनें में चढ कर पैसेंजरों के मोबाइल, घड़ी आदि चोरी करके बिक्क्री कर नशा करते हैं। उनके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल एवं दो हाथ घड़ी बरामद कर जीआरपी गोण्डा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायलय भेजा गया।
केदार नाथ वर्मा
466 views
12 days ago
#गोण्डा_की_खबरें धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया गणगौर महोत्सव गोन्डा, शनिवार को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा द्वारा धूमधाम से गणगौर महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व मंच के महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को सांयकाल मंदिर परिसर में गणगौर माता जी को रखा गया। जिसमें शनिवार को मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपने-अपने घर से भी गणगौर माता जी को लेकर मंदिर प्रांगण में एकत्र हुई जहां पर सभी नव विवाहित महिला एवं समाज की महिलाओं ने गणगौर माता जी प्रसाद का भोग लगाकर पानी पिलाया फिर पूजन पाठ किया और अपने पति की लंबी दीर्घायु होने की कामना की। उसके बाद गणगौर महोत्सव का कार्यक्रम दीप प्रज्वल से हुआ। दीप प्रज्वलन महिला मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन, वरिष्ठ मंडल पदाधिकारी सविता गोयल और गुंजन मोदी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के नृत्य से हुआ। उसके बाद नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें हिना- दीक्षा सिंघल, श्रेया बंसल, वर्तिका - सीमा सोमानी, प्रिया भावसिंहका और अंशिका भावसिंहका ने कठ सू आई गवरा, कठ सू आयो ईसर, कठ सू आई रे मैया ,थाने पूजन वाली, गीत पर नृत्य किया । उसके बाद ब्राइडल में तन्वी अग्रवाल, हर्षिता नहारिया, साक्षी अग्रवाल ,श्रेया बंसल, पंखुड़ी जालान,अनामिका अग्रवाल, पलक अग्रवाल ने गणगौर माता की गानें पर नृत्य किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक मिनट शो का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम हुआ प्रश्नों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। फिर महिला मंडल द्वारा हाउजी गेम खिलाया गया जिसकी संचालन भावना सोमानी और मंच के सदस्यों ने किया। मंदिर परिसर में साड़ी सूट, कपड़े, गेम्स, चूड़ियां, खान पान में बेकरी,चॉकलेट, चाट, आइसक्रीम आदि कई तरह के स्टाल लगाए गए थे।,जिसमें समाज के महिलाओं और बच्चों ने व्यंजन का खूब लुफ्त उठाया। स्टाल लगाने वालों में साक्षी अग्रवाल, खुशी छाबड़ा, पूजा शर्मा, मेघा लधवानी,पूजा मध्यानी , राखी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, हर्षिता अग्रवाल, स्नेहा बंसल ,गुंजन अग्रवाल रही। कार्यक्रम में मंच का संचालन नीलम जैन और नीतू गर्ग ने किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला मंडल की भावी सचिव वर्षा अग्रवाल, अनीता मनीरामका,पुष्पा सिंघल,सरिता अग्रवाल, सरिता माहेश्वरी, रीता काबरा, प्रेमलता सिंघल, संगीता भावसिंहका, सुप्रिया सिंघल, अनीता नहरिया, राधा पचेरिया, पिंकी नहरिया, सिम्पल नहारिया,सुधा अग्रवाल , वर्षा भावसिंहका, रुचि पचेरिया, ज्योति गर्ग,रीतिका पचेरिया,नीलम जैन और नीतू गर्ग,भावना सोमानी सहित समाज की तमाम महिलाएं और बच्चों के अलावा मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विकास जैन, मुकेश नहारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।