देशी-खबरें

The Hindu
1.3K views
3 months ago
जाहरवीर या जाहरपीर? गोगाजी महाराज को लेकर क्या है इतिहास की सच्चाई? आखिर क्यों चर्चा में आया जाहरवीर बाबा का नाम? गोगाजी महाराज, पृथ्वीराज चौहान के बाद चौहान वंश के ख्याति प्राप्त राजा थे। जिनका जन्म लगभग 9वीं -10वीं शताब्दी के बीच राजस्थान के ददरेवा में हुआ। जाहरवीर गोगाजी चौहान वंश के क्षत्रिय वीर माने जाते हैं। गोगाजी परम् गौ भक्त थे, उन्होंने ने गौरक्षा और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने परिवार सहित प्राण न्यौछावर कर दिए थे। अफगानिस्तान के गजनी से आये महमूद गजनवी ने 17 बार आक्रमण किये। गोगाजी ने सोमनाथ पर आक्रमण करने वाले गजनवी को 11 बार भटनेर किले से परास्त किया था। ये किला आज भी राजस्थान के हनुमानगढ़ में घग्गर नदी के तट पर स्थित है। लेकिन आज उनके नाम में वीर की जगह पीर किसने जोड़ दिया? #देशी-खबरें #🆕 ताजा अपडेट Instagram —https://www.instagram.com/reel/DUHv2kQE0rw/?igsh=MmR2ZWp4c2N4d2Rq Facebook —https://www.facebook.com/share/v/17s2FPG1wo/ YouTube — Hindu Activist India #देशी-खबरें
The Hindu
620 views
3 months ago
तमिलनाडु में स्थित में एक ऐसा मंदिर जो भावान इंद्र के सफेद हाथी ऐरावत और देवता यमराज को समर्पित है। देवता यम और ऐरावत ने अपने श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की पुजा की थी। इस मंदिर का निर्माण चोल सम्राट राजराजा द्वितीय ने 12 वीं सदी में करवाया था। चोल वास्तुकला की यह अद्भुत कृति विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल हैं। क्या यह तथ्य आप जानते थे? UNESCO World Heritage Site | Story Of Airavateshwar Temple | Historic Place In India #TamilNadu #HistoryTalk #HinduActivistIndia #HinduActivist #देशी-खबरें https://www.instagram.com/p/DT1uRGUE0IU/?igsh=MWQwbWg3bHl1dzZjeg==
The Hindu
582 views
3 months ago
"पूर्व CJI का बयान — सिस्टम पर बड़ा सवाल" आपके हिसाब से भारत की अदालतों में पेंडिंग पड़े केसों का मुख्य कारण क्या है? सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने जयपुर साहित्य महोत्सव में उमर खालिद की जमानत पर चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा- "सजा से पहले जमानत को अधिकार माना जाना चाहिए, क्योंकि कानून की बुनियाद यह मान्यता है कि दोष सिद्ध होने तक हर व्यक्ति निर्दोष होता है" हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में अदालत को गहन जांच के बाद ही जमानत पर फैसला करना चाहिए! उमर खालिद की जमानत याचिका से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि "यदि आरोपी के दोबारा अपराध करने, सबूत से छेड़छाड़ या फरार होने की आशंका न हो तो जमानत दी जानी चाहिए। Former CJI DY Chandrachud | Umar Khalid Bail | Bail is a Right | Bail Not Jail India | Indian Judiciary | Pending Court Cases | National Security and Bail | Supreme Court Views | Jaipur Literature Festival #DYChandrachud #SupremeCourt #UmarKhalid #HinduActivistIndia #IndiaUpdates https://www.instagram.com/p/DTvRXDYE1PW/?igsh=MTRwOWU4bmthOGc2OA== #देशी-खबरें
The Hindu
1.4K views
3 months ago
#😲दर्दनाक ट्रेन हादसा: 39 की मौत, 73 गंभीर🚅 #देशी-खबरें 🩸 Urgent Blood Requirement (O+) 25 दिन की नन्ही बेटी ICU में भर्ती है। इलाज के लिए O+ Blood की तुरंत आवश्यकता है। 📍 Sir Ganga Ram Hospital, New Delhi 📞 Contact: 9205515132 🙏 कृपया मदद करें या इस पोस्ट को शेयर करें। #UrgentBlood #OBlood #BloodDonor #NewDelhi #SaveLife https://www.instagram.com/p/DTsNy_3k4kd/?igsh=eGo2OHprdGtxa3Nz
The Hindu
592 views
3 months ago
#देशी-खबरें ⚠️ यह खबर ध्यान देने योग्य है… पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े मशहूर सिंगर B Praak को लेकर एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर को कथित तौर पर चेतावनी भरा संदेश मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसमें बड़ी रकम की मांग का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला फिलहाल जांच के दायरे में है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से इसकी पड़ताल कर रही हैं। अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संबंधित विभाग अलर्ट मोड में है इस तरह के मामले न सिर्फ कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि डिजिटल दौर में फैलने वाली तमाम तरह की बातों और सूचनाओं से सावधान रहने की भी ज़रूरत बताते हैं। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को शेयर न करें। पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में आधिकारिक जानकारी साने आने की उम्मीद है। B Praak singer news | Punjabi singer latest update | Music industry breaking news | Celebrity security issue | Trending Indian news #BPraak #Lawrence #Bishnoi #Hindu_Activist #IndiaUpdates https://www.instagram.com/reel/DTpyatVE-k1/?igsh=Zzh6dXRoaXMzZXRi
The Hindu
1.4K views
3 months ago
#देशी-खबरें https://www.instagram.com/p/DTo-p-qE4ux/?igsh=MWh4aDBtdXAybWoxdg==फूल सिंह बरैया का यह बयान सिर्फ गैर जिम्मेदार ही नहीं, बल्कि खतरनाक सोंच को बढ़ावा देने वाला है। महिलाओं की सुरक्षा का बोझ उनके कपड़ों या ‘खूबसूरती’ पर डालना, अपराधियों को बचाने और पीड़िताओं को दोषी ठहराने जैसा है। रे@प की वजह लड़की नहीं, अपराधी की मानसिकता होती है। खूबसूरत लड़की नहीं, बीमार सोच रे€प को जन्म देती है। महिलाओं पर उंगली उठाना नहीं, upराधी मानसिकता पर लगाम जरूरी है। सवाल यह नहीं कि लड़की कैसी दिखती है, सवाल यह है कि अपराधी की सोच कैसी है? महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी है, बहाना नहीं। #PhoolSinghBaraiya #IndianWoman #Womansafety #RespectWoman #IndianUpdates
The Hindu
577 views
3 months ago
#देशी-खबरें राजस्थान के बाड़मेर में स्थित किराडू मंदिर का समूह लगभग 1000 वर्ष पुराना है। जो एक ऐतिहासिक और रहस्यमयी धरोहर के अंतर्गत आता है। माना जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण परमार वंश के शासकों द्वारा 11वीं–12वीं शताब्दी में करवाया गया था। यह स्थान न केवल अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इससे जुड़ी रहस्यमयी लोककथाओं के कारण भी लोगों को आकर्षित करता है। किराडू मंदिर समूह में कुल 5 प्रमुख मंदिर हैं, जिनमें सबसे भव्य और प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इसके अलावा यहां भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर भी मौजूद हैं। इन मंदिरों का निर्माण सोलंकी (मारू-गुर्जर) स्थापत्य शैली में किया गया है, जो उस काल में राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में अत्यंत प्रचलित थी। इन मंदिरों की सबसे बड़ी विशेषता है — 🔹 पत्थरों पर की गई अत्यंत बारीक नक्काशी 🔹 पौराणिक कथाओं को दर्शाती जीवंत मूर्तियां 🔹 देव-देवियों, अप्सराओं और नृत्य मुद्राओं का सजीव चित्रण किराडू की मूर्तियों में दिखाई देने वाली कलात्मक मुद्राएं खजुराहो मंदिरों की याद दिलाती हैं। यही कारण है कि इसे अक्सर “राजस्थान का खजुराहो” भी कहा जाता है। यहां की शिल्पकला दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों जैसी भव्यता और गहराई का अनुभव कराती है। किराडू मंदिर का रहस्य और श्राप (Kiradu Curse) — किराडू मंदिरों की प्रसिद्धि का एक बड़ा कारण इससे जुड़ी एक रहस्यमयी लोककथा है। कथा के अनुसार, प्राचीन काल में यहां एक सिद्ध संत अपने शिष्यों के साथ ठहरे थे। किसी कारणवश संत कुछ समय के लिए बाहर चले गए और उसी दौरान उनके शिष्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए। गांव वालों ने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया, लेकिन एक कुम्हार महिला ने मानवीय करुणा दिखाते हुए शिष्यों की सेवा की। जब संत लौटे और यह सब जाना, तो वे गांव वालों की निष्ठुरता से अत्यंत क्रोधित हो गए। उन्होंने पूरे गांव को श्राप दे दिया कि सूर्यास्त होते ही सभी लोग पत्थर में बदल जाएंगे। संत ने केवल उस कुम्हार महिला को आशीर्वाद दिया और उसे सूर्यास्त से पहले गांव छोड़ने को कहा, साथ ही यह चेतावनी भी दी कि वह पीछे मुड़कर न देखे। लेकिन जिज्ञासावश उसने पीछे देखा और वह भी पत्थर में बदल गई। लोक मान्यताओं के अनुसार, आज भी उस कुम्हारिन महिला की पत्थर की आकृति किराडू के आसपास देखी जाती है। इस घटना के बाद से यह क्षेत्र वीरान हो गया और माना जाता है आज भी कई स्थानीय लोग और पर्यटक सूर्यास्त के बाद किराडू मंदिर क्षेत्र में ठहरने से बचते हैं। #KiraduTemple #HinduTemple #Barmer #Rajsthan #India https://www.instagram.com/p/DToyj8ekzJR/?igsh=bjBvMHQzenFoZzE4
The Hindu
455 views
3 months ago
#moj_content https://www.instagram.com/p/DTnmm_ck0_t/?igsh=MTJ2MGNvMXZkaG5uMA== #देशी-खबरें भईया ये रहे एमपी के मुख्तार, नाम है दिलावर खान पठान जो कि चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के बेहद खास रहे चुके हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस को जब इनके कारनामों की भनक लगी तो, 15 जनवरी की रात में फोर्स को सीढ़ी लगाकर घर में जाना पड़ा। दरसल सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। जांच के दौरान मौके से करीब 11 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ, लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य का केमिकल, चंदन की लकड़ियां, और सेना से जुड़ा फर्जी पहचान पत्र व पुलिस की वर्दी बरामद की गई है। इसके अलावा तलाशी में दो राइफल, साथ ही वन्यजीव संरक्षण कानून से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माने जाने वाले 2 मोर और 5 तीतर भी पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस अवैध गतिविधि को लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हैं। यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि अवैध नशा कारोबार, फर्जी सैन्य पहचान और वन्यजीव अपराध जैसे गंभीर मामलों पर सख्त संदेश भी देती है। मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। #DilawarKhanPathan #Ratlam #MadhyaPradesh #Indiaupdates #HinduNews https://www.instagram.com/p/DTnmm_ck0_t/?igsh=MTJ2MGNvMXZkaG5uMA==
The Hindu
671 views
3 months ago
प्रयागराज कुंभ मेले में साधुओं के वेश में घुम रहे बहरूपियों पर जब एक पत्रकार महोदय की नजर पड़ी तो देखिए क्या हुआ? आज कल आजकल बहरूपिये साधु का भेष रखकर, सनातन की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये प्रयागराज संगम की वो जगह है, जहां आप एक मिनट खड़े भी नहीं हो पायेंगे। ऐसी जगह पर यह बहुरुपिए, साधु के वेश में किस सज रहे हैं। जब सीनियर पत्रकार ने सवाल पूछने और वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो ढोंगियों ने आकर उनको हड़काना शुरू कर दिया। असल में हमारे सनातन धर्म को इन्हीं जैसे ढोंगियों ने कलंकित किया है। पुलिस भी इनका कुछ नहीं कर पाती, कि कहीं उनको साधुवाद का वि|रोध न झेलना पड़ जाए। जबकि ये बहुरुपिए रोज किसी न किसी के साथ ओछी हरकतें करने पर उतारू होकर उनसे जबरन पैसा वसूलते हैं। अंततः इन ढोंगियों की वजह से हमारे असली साधु संतों को समाज में ताने-वाने झेलने पड़ते हैं। प्रयागराज कुंभ मेला 2026 और संगम स्नान 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलने वाला है, ऐसे में वहां काफी श्रद्धालुओं और साधु संतों का आना जाना रहता है। इसके समस्या के समाधान के लिए क्या होना चाहिए? आप अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #PrayagrajKumbhMela #Sangam #SanatanDharma #IndianCulture #देशी-खबरें
The Hindu
573 views
3 months ago
#😇शनिवार भक्ति स्पेशल🌟 #देशी-खबरें उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह सनातन आस्था का महत्व केंद्र माना जाता रहा है। महाकाल स्वरूप को समर्पित यह मंदिर न केवल धर्मिक दृष्टि से विशेष है, बल्कि यह जीवन, मृत्यु और मोक्ष गूढ़ दर्शन को भी दर्शाता है। महाकालेश्वर मंदिर की सबसे बड़ी पहचान यहां होने वाली भस्म आरती है, जो पूरी दुनिया में अद्वितीय मानी जाती है। यह आरती केवल एक पूजा विधि नहीं, बल्कि यह मानव जीवन के उस शाश्वत सत्य का प्रतीक है कि अंततः हर वस्तु भस्म में परिवर्तित हो जाती है। भगवान शिव वैराग्य, त्याग और काल पर विजय के देवता हैं, इसलिए उन्हें भस्म अत्यंत प्रिय है। भस्म आरती का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व— उज्जैन महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म आरती को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंत्रोच्चार, शंखनाद और वैदिक विधि के साथ जब भगवान महाकाल का भस्म से शृंगार होता है, तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है। यह आरती मन को शांति, आत्मा को स्थिरता और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली मानी जाती है। भस्म प्रसाद की मान्यता— महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अर्पित पवित्र भस्म को प्रसाद के रूप में ग्रहण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार— भस्म प्रसाद से रोग, भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होती है भक्त इसे अपने पूजा स्थान में रखकर नियमित पूजा करते हैं उज्जैन – मोक्ष की पावन नगरी, उज्जैन को सप्त पुरियों में से एक माना गया है। शिप्रा नदी के तट पर स्थित यह नगरी प्राचीन काल से ही धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्योतिषीय महत्व रखती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग इस नगर की आत्मा है, जहां दर्शन मात्र से ही भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। क्यों खास है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग? भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में अद्वितीय स्थान, विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती, शिव का दक्षिणमुखी स्वरूप, जीवन, मृत्यु और मोक्ष का गहरा संदेश, महाकालेश्वर मंदिर केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति, आस्था और अध्यात्म का जीवंत केंद्र है। यहां की भस्म आरती और भस्म प्रसाद भक्तों के जीवन में श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। #Mahakal #MahakaleshwarJyotirlinga #UjjainMahakal #Mahadev #HinduTemple https://www.instagram.com/p/DTmKfocE_JG/?igsh=MW0zeTNtMHd0eWs3cQ==