बाढ

@Miss_surbhi143
106.4K views
24 days ago
बाप और बेटे के लिए एक लाइक जरुर करे .... . #follow #viral #trending #gareeb
Naman News
638 views
5 months ago
#📰 बिहार अपडेट #बिहार विधान सभा चुनाव #📢18 अक्टूबर के अपडेट 🗞️ #बाढ बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले के बाढ़ सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कर्ण वीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लल्लू मुखिया बाढ़ क्षेत्र के चर्चित और प्रभावशाली चेहरे माने जाते हैं। वे वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे और 38,406 वोट हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया था। लल्लू मुखिया का राजनीति में सफर पंचायत स्तर से शुरू हुआ था। वे क्षेत्र में अपने जनसंपर्क और दबदबे के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय रहने के साथ-साथ उनकी पहचान एक बाहुबली नेता के रूप में भी रही है। बाढ़ विधानसभा में राजपूत मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या है. साथ ही यादव, कुर्मी, भूमिहार और दलित मतदाताओं का बड़ा हिस्सा निर्णायक भूमिका निभाता है, ऐसे में राजद ने यादव मतदाताओं को साधने के लिए लल्लू मुखिया पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर, भाजपा ने इस बार बाढ़ से डॉ. सियाराम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि पिछली चार बार से भाजपा के ज्ञानू सिंह यहां से विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देकर नए चेहरे पर दांव लगाया है। बाढ़ सीट पर महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला अब सीधा और रोमांचक हो गया है। एक ओर भाजपा अपने पुराने संगठनात्मक नेटवर्क पर भरोसा कर रही है, वहीं राजद लल्लू मुखिया की स्थानीय लोकप्रियता और बाहुबली छवि को भुनाने में जुटी है। आने वाले दिनों में बाढ़ सीट का चुनावी माहौल और गरमाने वाला है।