पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी

🇭ARISH🇯AHIREY
1.9K views
21 hours ago
#🌸💐राम प्रसाद बिस्मिल जयंती 💐🌸 “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजू-ए-क़ातिल में है।” – पं. राम प्रसाद बिस्मिल (11 जून 1897 – 19 दिसंबर 1927) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं महान क्रांतिकारी “पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी” की 129वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन! स्वाधीनता संग्राम में उनके अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण एवं काकोरी ट्रेन एक्शन में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को चुनौती देते हुए देशभर में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उनका त्याग, बलिदान और अमर जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती रहेगी। #पंडित राम प्रसाद बिस्मिल #राम प्रसाद बिस्मिल 🌺🙏🏿🌺 #🇮🇳 देशभक्ति #🎖️देश के जांबाज