Pavitra Bible

Prabhudas Gavit Navapadakar
578 views
3 days ago
यशायाह 47:12-13 HINOVBSI [12] अपने तन्त्र–मन्त्र और बहुत से टोन्हों को, जिनका तू ने बाल्यावस्था ही से अभ्यास किया है, उपयोग में ला, सम्भव है तू उनसे लाभ उठा सके या उनके बल से स्थिर रह सके। [13] तू तो युक्‍ति करते करते थक गई है। अब तेरे ज्योतिषी जो नक्षत्रों को ध्यान से देखते और नये नये चाँद को देखकर होनहार बताते हैं, वे खड़े होकर तुझे उन बातों से बचाएँ जो तुझ पर घटेंगी। https://bible.com/bible/1683/isa.47.12-13.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन #😇मन शांत करने के उपाय #✝यीशु वचन
Prabhudas Gavit Navapadakar
672 views
15 days ago
यशायाह 46:5-7 HINOVBSI [5] “तुम किससे मेरी उपमा दोगे और मुझे किस के समान बताओगे, किस से मेरा मिलान करोगे कि हम एक समान ठहरें? [6] जो थैली से सोना उण्डेलते या काँटे में चाँदी तौलते हैं, जो सुनार को मजदूरी देकर उससे देवता बनवाते हैं, तब वे उसे प्रणाम करते वरन् दण्डवत् भी करते हैं! [7] वे उसको कन्धे पर उठाकर लिए फिरते हैं, वे उसे उसके स्थान में रख देते और वह वहीं खड़ा रहता है; वह अपने स्थान से हट नहीं सकता; यदि कोई उसकी दोहाई भी दे, तौभी न वह सुन सकता है और न विपत्ति से उसका उद्धार कर सकता है। https://bible.com/bible/1683/isa.46.5-7.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #🌸 सत्य वचन #✝यीशु वचन #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #😇मन शांत करने के उपाय
Prabhudas Gavit Navapadakar
645 views
17 days ago
यशायाह 46:1-3 HINOVBSI [1] बेल देवता झुक गया, नबो देवता नब गया है, उनकी प्रतिमाएँ पशुओं वरन् घरेलू पशुओं पर लदी हैं; जिन वस्तुओं को तुम उठाए फिरते थे, वे अब भारी बोझ हो गईं और थकित पशुओं पर लदी हैं। [2] वे नब गए, वे एक संग झुक गए, वे उस भार को छुड़ा नहीं सके, और आप भी बँधुआई में चले गए हैं। [3] “हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के सब बचे हुए लोगो, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; तुम को मैं तुम्हारी उत्पत्ति ही से उठाए रहा और जन्म ही से लिए फिरता आया हूँ। https://bible.com/bible/1683/isa.46.1-3.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #🌸 सत्य वचन #✝यीशु वचन #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #😇मन शांत करने के उपाय
Prabhudas Gavit Navapadakar
661 views
28 days ago
यशायाह 45:14 HINOVBSI [14] यहोवा यों कहता है, “मिस्रियों की कमाई और कूशियों के व्यापार का लाभ और सबाई लोग जो डील–डौलवाले हैं, तेरे पास चले आएँगे, और तेरे ही हो जाएँगे, वे तेरे पीछे पीछे चलेंगे, वे साँकलों में बँधे हुए चले आएँगे और तेरे सामने दण्डवत् कर तुझ से विनती करके कहेंगे, ‘निश्‍चय परमेश्‍वर तेरे ही साथ है और दूसरा कोई नहीं; उसके सिवाय कोई और परमेश्‍वर नहीं।’ ” https://bible.com/bible/1683/isa.45.14.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #🌸 सत्य वचन #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #✝यीशु वचन