अंतरराष्ट्रीय खबरें

Naman News
636 views
19 hours ago
#अंतरराष्ट्रीय खबरें #अंतरराष्ट्रीय खबर #नीदरलैंड #खूबसूरत नीदरलैंड #मोदी "मैं भूल गया कि मैं नीदरलैंड्स में हूँ..."विदेशी धरती पर जब 'मिनी इंडिया' देख भावुक हुए पीएम मोदी! अपनी नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय (Indian Diaspora) के एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। जैसे ही पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, पूरा हॉल 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। ​इसी दौरान अपने भाषण की शुरुआत में वहां मौजूद जनसैलाब और तिरंगा लहराते भारतीयों के उत्साह को देखकर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं तो भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड्स में हूँ, मुझे लग रहा है कि मैं अपने ही देश के किसी हिस्से में खड़ा हूँ...”। प्रधानमंत्री के इस आत्मीय बयान के बाद वहां मौजूद हजारों भारतीयों ने खड़े होकर जोरदार तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव और 'सॉफ्ट पावर' के रूप में देख रहे हैं।
@DailyvlogDose
479 views
3 days ago
🚨 Breaking news प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में ईंधन की बचत की अपील के बीच भारत के खास दोस्त रूस से एक अच्छी खबर सामने आई है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत दौरे से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े सभी समझौतों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। लावरोन ने कहा कि रूस यह सुनिश्चित करेगा कि भारत के हितों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। भारत और रूस के संबंधों पर बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते बहुत मजबूत और खास हैं। ऐसी कोई भी परिस्थिति नहीं हो सकती जिसमें दोनों देशों के रास्ते अलग हो जाएं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा आपूर्ति के मामले में रूस ने कभी भी भारत के प्रति अपने दायित्वों को कम नहीं आंका है। सर्गेई लावरोव ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि रूस से होने वाली आपूर्ति के संबंध में भारत के हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि यह अनुचित और बेईमान प्रतिस्पर्धा हमारे समझौतों को कई नुकसान न पहुंचे। रूस भारत को गैस, तेल और कोयले जैसे हाइड्रोकार्बन की आपूर्ति लगातार जारी रखे हुए है। भविष्य में दोनों देशों का सहयोग और भी मजबूत होगा। ##Russia ##india #news #अंतराष्ट्रीय समाचार #international news
Naman News
11.8K views
20 days ago
#😮ट्रंप पर बड़ा जानलेवा हमला, देखें मामला🗞️ #अंतरराष्ट्रीय खबर #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #महिला पत्रकार मौत के साये में भी नहीं रुकी रिपोर्टिंग! टेबल के नीचे छिपकर महिला पत्रकार ने बनाया वीडियो!! अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शनिवार रात (25 अप्रैल 2026) जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मंच पर थे, तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। ​लेकिन इस खौफनाक मंजर के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो पत्रकारिता के साहस की मिसाल बन गई है। जहाँ एक तरफ होटल में भगदड़ मची थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए डिनर टेबल के नीचे छिपे थे, वहीं एक साहसी महिला पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बिना टेबल के नीचे से ही पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रही थी। उन्होंने न केवल डर पर काबू पाया बल्कि दुनिया को दिखाया कि उस वक्त हॉल के भीतर क्या हालात थे। आखिर कौन है यह पत्रकार? और सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई कि हमलावर 'मैग्नेटोमीटर' पार कर हॉल के करीब पहुंच गया? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।
Naman News
14.1K views
20 days ago
#😮ट्रंप पर बड़ा जानलेवा हमला, देखें मामला🗞️ #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #अंतरराष्ट्रीय खबर वाशिंगटन हिलटन में गूंजी गोलियां, डोनाल्ड ट्रंप की जान पर फिर मंडराया संकट। नमस्ते, आप देख रहे हैं Naman News! ​अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार रात आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल 'वाशिंगटन हिलटन' होटल में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। ​जिस वक्त यह फायरिंग हुई, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर मौजूद थे। सुरक्षा एजेंटों ने तुरंत हरकत में आते ही दोनों को सुरक्षित घेरे में लिया और तेजी से बाहर निकाल दिया। मौके पर मौजूद पत्रकारों और मेहमानों को अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपना पड़ा। सुरक्षा बलों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय कोल एलन (Cole Allen) के रूप में हुई है। देखिए वाशिंगटन से इस हमले की पूरी और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
डॉ अशोक
576 views
3 months ago
This trade deal not only opens access to the impressive US market of 113.76 billion dollars but also enhances our export competitiveness by significantly reducing tariffs. wirenn.com/post/an-exciting-new-era-of-growth-awaits-the-indian-textile-industry#international news #trade #textile #LATEST UPDATE #us
Raja Rajput
628 views
3 months ago
टिम सीफर्ट ने विशाखापट्टनम (विजाग) में सिर्फ 25 गेंदों में अपनी 13वीं टी20I अर्धशतकीय पारी पूरी की 🔥🏏 तेज बल्लेबाज़ी, शानदार शॉट्स और जबरदस्त फॉर्म 💥👏 #cricket #trending #international news #Bhartiya Cricket Team 🇮🇳