Rajesh Ranjan Pappu Yadav

Naman News
1.7K views
14 hours ago
#🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट #पप्पू यादव #बिहार मे बाढ़ #बिहार में भयानक बाढ़ 'आफत की बाढ़ में मसीहा बने पप्पू यादव':बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव! पटना के एलसीटी और दीघा घाट पर बांटे 500-500 रुपये 💥 बिहार में नदियों के उफान और मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ का कहर लगातार जारी है। राजधानी पटना के कई दियारा और निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे और पटना के एलसीटी घाट और दीघा घाट के आसपास बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। ​सांसद पप्पू यादव ने पानी में उतरकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं और दर्द सुना तथा तुरंत राहत सामग्री पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद और बेसहारा पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत के तौर पर अपनी जेब से 500-500 रुपये की नकद आर्थिक मदद भी बांटी। पप्पू यादव के इस आत्मीय अंदाज और त्वरित मदद की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की, वहीं उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैमाने पर राहत शिविर और सूखा राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
Amit Sah
646 views
1 days ago
बड़ी उपलब्धि : 17 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म! जलालगढ़–किशनगंज रेल लाइन को मिली मंजूरी लंबाई: 51.632 किमी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का आभार। कोसी-सीमांचल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Amit Sah
520 views
1 days ago
समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को आस्था के प्रतीक पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं! #🪔जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🦚🌺 #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
Amit Sah
505 views
4 days ago
इन दिनों बिहार में नदियाँ उफान पर हैं। कल पूर्णिया में भव्य रोजगार मेले के सफल आयोजन के बाद पटना लौटकर देर रात गंगा नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखना बेहद जरूरी है। जनता की सुरक्षा और जरूरतमंदों की मदद हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🙏 #बिहार #गंगा #बाढ़ #FloodSituation #Purnia #RojgarMela #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
Amit Sah
610 views
7 days ago
मौका मत गंवाइए! माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी की विशेष पहल पर पूर्णिया में 30 अगस्त को आयोजित रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियों में रोजगार का सुनहरा अवसर। अभी QR कोड स्कैन करें और अपने बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाएँ! #PappuYadav #रोजगार #JobFair #पूर्णिया #Employment #युवा_शक्ति #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Amit Sah
1.2K views
13 days ago
भव्य रोजगार मेला–2026 पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार और अररिया के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर! 📲 पंजीकरण के लिए अभी QR Code स्कैन करें और अपने बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाएँ। #भव्य_रोजगार_मेला_2026 #रोजगार #पूर्णिया #मधेपुरा #सहरसा #सुपौल #कटिहार #अररिया #युवा_शक्ति #JobFair #CareerOpportunity #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Amit Sah
650 views
16 days ago
पूर्णिया के बाद अब मधेपुरा में भव्य मैराथन के लिए हो जाइए तैयार! 🏃‍♂️🏃‍♀️🔥 युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में हिस्सा लें। दौड़ेगा मधेपुरा, आगे बढ़ेगा बिहार! 🇮🇳 #मधेपुरा_मैराथन #Marathon2026 #युवा_शक्ति #दौड़ेगा_बिहार #स्वस्थ_बिहार #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
Amit Sah
548 views
16 days ago
सद्भावना दिवस पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर सादर नमन। #💐राजीव गांधी की जयंती💐 #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Amit Sah
586 views
18 days ago
मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत राणा टोला निवासी रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को करीब से महसूस किया। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। इसी भावना के साथ परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। रौशन की दोनों बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने और उनकी शादी की जिम्मेदारी भी मैंने लेने का निर्णय किया है। यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक भाई के परिवार के साथ संकट की घड़ी में मजबूती से खड़े रहने का संकल्प है। जब तक रौशन को न्याय नहीं मिलता, परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता जारी रहेगी। रौशन की मौत से जुड़े आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। परिवार द्वारा बताए गए कथित घटनाक्रम, हिरासत में प्रताड़ना, चोट के निशान और करंट लगाए जाने जैसे आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच जरूरी है, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। मैंने मेडिकल बोर्ड गठित करने, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने तथा थाना परिसर के CCTV फुटेज, संबंधित लोगों की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग करता हूं। यदि दोषी कोई भी हो, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। गरीब परिवार को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में मैं पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा हूं। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Amit Sah
666 views
18 days ago
ऐतिहासिक पहल, ऐतिहासिक शुरुआत! 🚆 देर रात पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट के लिए रात्रि ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शुरुआत पूर्णिया और सीमांचलवासियों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता की आवाज़, जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी प्राथमिकता है। विश्वास के संकल्प के साथ—जनता की सेवा, विकास की गति और सीमांचल के बेहतर भविष्य के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। 🙏 #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट