The Nadeem Khan

The Nadeem Khan
646 views
7 days ago
आज एक ऐसे शख़्स का जन्मदिन है जिसने सिर्फ़ शायरी नहीं लिखी बल्कि अल्फ़ाज़ को इंसानियत की आवाज़ बना दिया एक छोटे से गाँव से निकलकर देश की सबसे बड़ी सदन उच्च सदन (राज्यसभा) का हिस्सा बन जाना इतना भी आसान नहीं है जिसका मुशायरा सुनकर हम तालियां बजाने और दाद देने पर मजबूर हो जाया करते थे वो इमरान प्रतापगढ़ी आज संसद में हमारी आवाज़ बनकर बेखौफ़ खड़े हैं दुआ है कि आपकी क़लम यूँ ही मोहब्बत, अमन, इंसाफ़ और इंसानियत का पैग़ाम देती रहे आपके अल्फ़ाज़ टूटे हुए दिलों को हिम्मत दें नफ़रत के अँधेरे में उम्मीद का चराग़ जलाएँ और सच बोलने का हौसला हमेशा ज़िंदा रखे आपकी आवाज़ और आपकी शायरी आने वाली नस्लों तक यूँ ही लोगों के दिलों में जगह बनाती रहे। कुछ लोग उम्र से नहीं अपने किरदार से बड़े होते हैं कुछ लोग सिर्फ़ मंचों पर नहीं, लोगों के दिलों में भी जगह बना लेते हैं मेरे लिए इमरान प्रतापगढ़ी ऐसी ही एक शख़्सियत हैं आपकी शायरी ने मुझे सिर्फ़ अल्फ़ाज़ से नहीं, बल्कि एहसासों से जोड़ा है आपकी आवाज़ में दर्द भी है, उम्मीद भी है और इंसानियत का पैग़ाम भी मैं आपका सिर्फ़ प्रशंसक नहीं आपकी सोच और आपकी शायरी का क़द्रदान हूँ आपकी हर नज़्म दिल तक पहुँचती है और हर ग़ज़ल एक नई सोच छोड़ जाती है कुछ रिश्ते मुलाक़ातों से नहीं अल्फ़ाज़ से बनते हैं आपसे कभी मुलाक़ात नहीं हुई लेकिन आपकी शायरी ने दिल से ऐसा रिश्ता जोड़ दिया कि आज ख़ुद को आपका एक सच्चा चाहने वाला मानता हूँ। मेरे आइडियल जिन्होंने मुझे सियासत , रिश्ते, अपना पन सिखाया हो, वो शख्स तो एक है आपने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया है आपसे बहुत कुछ और सीखना है आप वो शख़्स हो मेरे लिए जिसके मेरे पास अल्फाज हीं नहीं आप की तारीफ में सियाही खत्म हो जाए लेकिन आपकी तारीफ लिखकर नहीं बोलकर भी बयां नहीं की जा सकती आपके जन्मदिन पर दिल से यही दुआ है कि आपकी क़लम हमेशा सच, मोहब्बत और इंसानियत की रोशनी फैलाती रहेअल्लाह आपको लंबी उम्र, अच्छी सेहत और हर ख़ुशी से नवाज़े। #HappyBirthdayImranPratapgarhi Imran Pratapgarhi नदीम खान✍️ Please Subscribe My YouTube Channel 👇 https://youtube.com/@nadeemkhanlivecricket?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y jeenasirftereliyeofficial #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
613 views
9 days ago
उदय हो चुका है बिहार के नए चेहरे का अब बिहार बदलाव की ओर जाएगा नए बिहार का आगाज ताज पर बैठने वाले बहुत देखे अब तख्त को हिला देने वाला आया है अहंकार को तोड़ कर एक नए युग का आगाज हुआ है एक अकेला सब पर भारी पड़ेगा बड़ी–बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होने वाला जनता का दिल जीतने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होता है हर जीत सिर्फ़ एक सीट की जीत नहीं होती कुछ जीतें वर्षों के संघर्ष, धैर्य और विश्वास की कहानी होती हैं। बांकीपुर से प्रशांत किशोर जी की जीत सिर्फ़ एक राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि उस इंसान की मेहनत का परिणाम है जिसने आसान रास्ता नहीं चुना आलोचनाएँ झेलीं सवालों का सामना किया लेकिन अपने इरादों को कभी कमजोर नहीं होने दिया आज की जीत इसी बात का प्रमाण है कि अगर नीयत साफ़ हो मेहनत ईमानदार हो और हौसले बुलंद हों तो मंज़िल एक दिन कदम ज़रूर चूमती है उम्मीद है कि यह विश्वास सेवा और विकास की नई शुरुआत बनेगी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती वह एक दिन इतिहास बनकर लौटती है। यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष, पदयात्रा और जनता के विश्वास का सम्मान है उम्मीद है कि यह जीत बिहार में सकारात्मक राजनीति, बेहतर शिक्षा, रोजगार और व्यवस्था परिवर्तन की नई शुरुआत बनेगी। आपको पहली जीत मुबारक हो। नदीम खान✍️ Please Subscribe My YouTube Channel 👇 https://youtube.com/@nadeemkhanlivecricket?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y jeenasirftereliyeofficial #The Nadeem Khan #Bollywood Status #📢बांकीपुर: प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत🔥
The Nadeem Khan
529 views
10 days ago
सावन के प्रथम सोमवार की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं! आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आए | #The Nadeem Khan #Bollywood Status #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏
The Nadeem Khan
611 views
13 days ago
आज हम उस अमर शहीद को नमन करते हैं जिसने अपने देश के सम्मान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया शहीद सरदार ऊधम सिंह केवल जी एक नाम नहीं बल्कि साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की मिसाल हैं जलियांवाला बाग के निर्दोष शहीदों का दर्द उन्होंने अपने हृदय में संजोया और वर्षों तक न्याय के लिए संघर्ष किया अंततः उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर यह संदेश दिया कि भारत का स्वाभिमान कभी झुक नहीं सकता। 31 जुलाई 1940 को वे हँसते-हँसते फाँसी पर चढ़ गए, लेकिन उनका बलिदान आज भी हर भारतीय के दिल में देशप्रेम की लौ जलाता है ऐसे अमर क्रांतिकारी को शत-शत नमन आपका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। इंकलाब ज़िंदाबाद! 🇮🇳🙏 जय हिन्द, जय भारत #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
555 views
14 days ago
आप सभी को पवित्र सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
531 views
15 days ago
आप सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एंव बधाई! अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाले, जीवन को सही दिशा दिखाने वाले मेरे सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं गुरु वो दीप हैं जो जीवन रोशन करते हैं अज्ञान के अंधेरे को पल में मिटा जाते हैं। #HappyGuruPurnima #🙏गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 🌺🪔 #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
735 views
1 months ago
Indian Media The Fourth Pillar Of Democracy And It Is Ranking On 157th Press Index जब पत्रकारों का इतिहास लिखा जाएगा, तो सुन लो तुम्हें पत्रकार नहीं दलाल लिखा जाएगा | #DalalMedia #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
719 views
1 months ago
आज हमारे प्यारे भांजे साहब हम सब के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले "हमजा खान" का जन्मदिन है वो आज पूरे 4 साल के हो गए हैं साल दर साल आप यूँ ही बड़े होते जाएँ आज के इस खास दिन पर मेरी दुआ है कि तुम ताउम्र चांद की तरह रोशन रहो और तारों की तरह जगमगाते रहो अल्लाह तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दे अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है की उस ने हमारे लिए तुम जैसा नायाब तोहफा भेजा भांजे के रूप में तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर हम खुशकिस्मत महसूस करते हैं खुदा हर बुरी नजर से तुम को दूर रखे हमेशा मुस्कुराते रहो तुम मेरे लिए पहले भी अनमोल थे और हमेशा रहोगे | #HappyBirthDayHamzaKhan #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
5.4K views
1 months ago
समाजवादी विचारधारा के लोकप्रिय नेता PDA के महानायक सामाजिक न्याय के प्रणेता युवाओं के प्रेरणास्रोत गरीबों,पिछड़ों की बुलंद आवाज़ जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे यही कामना हैआप सदैव ऊर्जावान बने रहें और जनसेवा के कार्यों में नित नए कीर्तिमान स्थापित करें। Akhilesh Yadav Samajwadi Party #HappyBirthdayAkhileshYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #The Nadeem Khan #Bollywood Status
The Nadeem Khan
865 views
1 months ago
"मज़लूम होते हुए फ़तेह हासिल करना, यह मैंने इमाम हुसैन से सीखा" ~महात्मा गाँधी आज मुहर्रम के मौके पर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स) की अज़ीम कुर्बानी को याद करते हुए आइए मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ़ और आपसी सौहार्द के रास्ते पर चलने का संकल्प लें। #मुहर्रम #The Nadeem Khan #Bollywood Status