🗳️ असम, केरल और पुदुचेरी में वोटिंग जारी, जानें कहां कितना मतदान हुआ
असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। तीनों राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं और लोगों में वोटिंग को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 11 बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक: 👉 असम में करीब 39% मतदान
👉 केरल में लगभग 33% मतदान
👉 पुदुचेरी में करीब 37% मतदान
सीटों की बात करें तो असम में 126, केरल में 140 और पुदुचेरी में 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में पूजा की, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सुबह ही अपना वोट डाल दिया। वहीं पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी अलग अंदाज में मोटरसाइकिल से पोलिंग बूथ पहुंचे।
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
#Election2026 #VotingDay #AssamElection #KeralaElection #PuducherryElection #IndiaVotes #Democracy #BreakingNews #NewsUpdate
#📢3 राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी 🔴 #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट