पौष पूर्णिमा

💥❤️‍🔥Asha🦋Kushwah❤️‍🔥💥
664 views
3 months ago
हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का विशेष महत्व है, इस पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। पौष मास सूर्यदेव का मास कहा जाता है, इस मास में सूर्यदेव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस तिथि को मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है, इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी पावन तिथि से प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ भी होता है, पौष पूर्णिमा के दिन संगम में स्नान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 6 बजकर 53 मिनट से होगी और तिथि की समाप्ति 3 जनवरी 2026, दोपहर 3 बजकर 32 मिनट होगी। पौष पूर्णिमा का व्रत आज यानी 2 जनवरी को किया जाएगा, वहीं, स्नान-दान का शुभ समय 3 जनवरी को रहेगा। #🪔पौष पूर्णिमा🌸💮 #🌹 पौष पूर्णिमा 🌹 #🌕पौष पूर्णिमा #🙏Paush Purnima💐पौष पूर्णिमा 🙏# #पौष पूर्णिमा