आज बढ़ गए सोने और चांदी के दाम#

Top News.in
723 views
7 days ago
#🥇दूसरे दिन चढ़ा सोने-चांदी का भाव!🪙💰 बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में स्‍पॉट गोल्‍ड की कीमत 3 फीसदी से भी ज्‍यादा उछली और चांदी की कीमतों ने 6.2% की बड़ी छलांग लगा डाली. एमसीएक्स पर भी आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 546 रुपये उछलकर 152678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. साथ ही चांदी का रेट भी 2506 रुपये चढ़कर 255771 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो गोल्ड का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 0.30 फीसदी चढ़कर 4708 डॉलर प्रति औेंस पर ट्रेड कर रहा है. चांदी 1.12 प्रतिशत उछलकर 78.165 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अलग-अलग शहरों में सोने का रेट कितना हो गया है, ये आपको बताते हैं. मुबंई से लेकर दिल्ली तक गोल्ड रेट दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं पुणे और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. चांदी का भाव सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. 6 मई को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 3,500 रुपये यानी करीब 1.4% बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी. आज सराफा बाजार में चांदी का रेट 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी. सोने की कीमतों में तेजी की वजह Anand Rathi Shares & Stock Brokers की रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नरवेकर के मुताबिक, सोने की कीमतों में रिकवरी की बड़ी वजह निचले स्तर पर खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी रही. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर चिंता थोड़ी कम होने से क्रूड ऑयल दबाव में आया, जिससे महंगाई को लेकर तत्काल चिंता भी कुछ घटी और इसका सपोर्ट सोने को मिला. हालांकि, उनका कहना है कि सोने की तेजी फिलहाल सीमित रह सकती है, क्योंकि जियो-पॉलिटिकल तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बीच-बीच में आने वाली घटनाएं बाजार को सतर्क बनाए हुए हैं. उनके अनुसार, इस समय सोने की कीमतों पर वैश्विक आर्थिक हालात का असर ज्यादा दिख रहा है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
🚩[卐] 𝙍𝙞𝙩𝙪_ 𝙗𝙖𝙟𝙥𝙖𝙞 [卐]
34.9K views
7 days ago
AI indicator
#🥇दूसरे दिन चढ़ा सोने-चांदी का भाव!🪙💰 चांदी ₹2318 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची:इस साल ₹21 हजार महंगी हो चुकी, सोना आज ₹377 बढ़कर ₹1.51 लाख के पार निकला #🆕 ताजा अपडेट #📈 बिजनेस अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🌐 राष्ट्रीय अपडेट