अपना उत्तर प्रदेश

Viral Voult
523 views
2 days ago
🚨 सहारनपुर में बेकाबू हुई रोडवेज बस! उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक उसे संभाल नहीं पाया। बेकाबू बस ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है। #Saharanpur #SaharanpurNews #UttarPradesh #UPNews #RoadwaysBus #BusAccident #BusCrash #BrakeFailure #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews #LatestNews #CCTVFootage #ViralVideo #ViralNews #TrafficAccident #Janakpuri #UPRoadways #NewsUpdate #IndiaNews 🚨 Roadways Bus Goes Out of Control in Saharanpur! A roadways bus suddenly went out of control in Saharanpur, Uttar Pradesh, on Monday afternoon. According to preliminary information, the driver lost control after the bus reportedly suffered a brake failure. The uncontrolled bus crashed into several vehicles on the road, damaging multiple vehicles, including an e-rickshaw. The incident triggered panic in the area, with a crowd gathering at the spot. The incident reportedly took place under the Janakpuri Police Station area. Police reached the spot, brought the situation under control, and began investigating the incident. #india #news #viral #उत्तरप्रदेश #utterpradesh
Parmod Jain
1.4K views
3 days ago
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 लोगों की मौत हादसे में 2 बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 22 लोग झुलसे विस्फोट में पूरी पटाखा फैक्ट्री जमींदोज 100 मीटर के दायरे में 8 मकान क्षतिग्रस्त, 3 जमींदोज प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर भीषण हादसे से मचा हड़कंप मोहम्मदपुर गांव में दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ जोरदार धमाका धमाके की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी विस्फोट के बाद चारों तरफ छाया धुएं का गुबार पटाखों के चलते धमाके के बाद भी लगातार होते रहे विस्फोट फैक्ट्री में हादसे के वक्त काम कर रहे थे 20 मजदूर मलबे में दबे लोगों की तलाश, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन 10 बुलडोजरों से युद्धस्तर पर हटाया जा रहा फैक्ट्री का मलबा। #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
1.3K views
3 days ago
शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों सुमित और मोहित को मार गिराया। दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से घायल सुमित और मोहित को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, पांच दिन पहले सुमित और मोहित ने अपने दो अन्य साथियों सत्यम और आर्यन के साथ मिलकर जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या की थी। दोनों अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। 🔴 कैसे हुई थी अंकित की हत्या? शामली में 32 वर्षीय अंकित बालियान पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ करीब 18 राउंड फायरिंग की थी। सिर और पेट में पांच गोलियां लगने के बाद अंकित सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। अंकित की मां बेटे का शव गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। स्थिति को देखते हुए मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। 🎤 हत्या से ठीक पहले पोस्ट किया था वीडियो बताया जा रहा है कि हत्या से करीब एक घंटे पहले अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाना पोस्ट किया था। वीडियो में वह कार में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाना गाते हुए नजर आया था। अंकित गन कल्चर पर आधारित गानों के लिए भी जाना जाता था। उसका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था, जिसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुआ। ⚠️ गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, एक सिंगर ने भी किया दावा हत्या के बाद हरियाणा के गोगी ग्रुप से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अंकित गैंग के दुश्मनों का साथ देता था और गोगी से जुड़ी घटना पर उसने गाना बनाया था। वहीं, सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए दावा किया कि जिम में अंकित से उसका विवाद हुआ था और उसने शूटर बुलाकर हत्या करवाई। इन दावों की पुलिस जांच कर रही है। 👨‍👩‍👧‍👦 छह साल पहले हुई थी अंकित की शादी अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था और लंबे समय तक सोनीपत में रहा। पिछले कुछ महीनों से वह अपने परिवार के साथ गांव में रह रहा था। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं और मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजीव कोटा में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बहनों रीना और रितु की शादी हो चुकी है। अंकित की शादी करीब छह साल पहले सीमा से हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी शिक्षिका हैं। दंपती के अभी कोई बच्चे नहीं थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों सत्यम और आर्यन की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और वारदात की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे। #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
1.4K views
3 days ago
अमरोहा। जिले में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में प्राइवेट लैब की जांच में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल मरीज और उनके परिजन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। संभावित से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अमरोहा जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खांसते और छींकते समय मुंह व नाक को ढकें, हाथों की नियमित रूप से सफाई करें और बीमार व्यक्ति के नजदीकी संपर्क से बचें। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है। #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
1.2K views
3 days ago
पत्नी से&स कर रही थी प्रेमी के साथ बेडरूम में पति ने पकड़ लिया फिर दोनों ने मिलकर निपटा दिया। रमाशंकर मिश्रा उम्र लगभग 40 वर्ष। पत्नी प्रियंका मिश्रा उम्र लगभग 37 वर्ष। दो बेटियों के साथ बीना कॉलोनी में रहते थे। रमाशंकर मिश्रा NCL की बीना परियोजना, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में काम करते थे। मिश्रा जी भोले भाले व्यक्ति थे, पत्नी के भरोसे दो बेटियों को छोड़कर ड्यूटी चले जाते थे। लेकिन मिश्रा जी नहीं समझ पाए उनकी फटफटिया निहुरम निहूरा गेम की आदी है। इधर प्रियंका के विकास चौहान से नैना भिड़ गए मोहतरमा ने उसको घर बुला लिया कमरे में जाकर ब्लैक कॉफ़ी की चुसकियां लेने लगी। उसके बाद निहुरम निहूरा गेम शुरू हो गया बच्चों को डिस्टर्ब न हो नींद की दवा खिला देती थी। यह गेम काफी दिनों तक बढ़िया चला। मिश्रा जी 22 अगस्त की आधी रात को घर पहुंचे दरवाजा खटखटाया लेकिन गेट नहीं खोला। फिर गाड़ी से फ्लैट की एक्स्ट्रा चाबी निकालकर गेट खोला, और अंदर प्रवेश कर गए। मिश्रा जी की नजर किचन की तरफ गई, देखा मोहतरमा टपोरी के साथ निहुरम निहूरा गेम बहुत स्पीड से खेल रही हैं। मिश्रा जी देखकर हैरान हो गए, टपोरी के साथ हाथापाई करने लगे अब मिश्रा जी की फटफटिया ने सोचा जब पकड़ ही गए हैं, इनको निपटा देते हैं। कुकर उठाकर सर में मार दिया मिश्रा जी की लीला समाप्त हो गई। अब टपोरी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने दो मित्रों को फटफटिया के साथ एक रात के लिए निहुरम निहूरा का ऑफर दिया। टपोरी ने मित्रों के साथ मिलकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया, राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पहले पुलिस को लगा सड़क हादसा हुआ है लेकिन अधिकारियों को यह बात हजम नहीं हुई, इसके बाद मिश्रा जी के माता-पिता से पुलिस ने पूछा तुम्हारा किसी से कोई विवाद तो नहीं है। जवाब मिला नहीं सर मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है उसका पत्नी के साथ जरूर विवाद होता रहता था। पुलिस को यहीं पर शक हो गया उसकी कॉल डिटेल चेक की, एक नंबर पर कई बार बात होने का सबूत पुलिस को मिल गया। फिर पुलिस ने अपना हथकंडा अपनाया मोहतरमा ने कुछ ही देर में जुल्म कबूल कर लिया। मेरे प्रेमी का नाम विकास चौहान है, पुलिस ने उसका नंबर ट्रैक कर उसको गिरफ्तार कर लिया उसने दो नाम और बताएं, अनुराग सिंह, सोनू गुप्ता। मिश्रा जी की सैलरी लगभग 1.5 लाख थी एक करोड रुपए बैंक बैलेंस था फटफटिया उसी पैसे से आयसी कर रही थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बीना कॉलोनी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश का है। सोचता हूं इस गोले पर राजा महाराजाओं की हस्तियां मिट गई, लेकिन गोला पर कोई फर्क नहीं पड़ा... #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
1.6K views
3 days ago
कौशांबी/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कई लोगों के फैक्ट्री के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ, जो प्रयागराज बॉर्डर के पास स्थित है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। घटना की ताजा रिपोर्टों में कम से कम पांच मौतों और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि विस्फोट का असर आसपास के इलाके में भी पड़ा और करीब 50 मीटर के दायरे में कई मकानों को नुकसान पहुंचा। हादसे के वक्त फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों में रहने वाले कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मोहम्मदपुर गांव से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या में बदलाव संभव है। #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
875 views
3 days ago
'होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़' मेरठ पुलिस ने हस्तिनापुर के एक डायमंड होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़' किया है। यहां से कई युवती व कई ग्राहक पकड़े गए है। आरोप है कि व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को फोटो भेजकर डील की जाती थी। फिर ऑन-डिमांड सेक्स गर्ल उपलब्ध कराई जाती थी। होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने होटल संचालक सहित 9 युवकों का शांतिभंग में चालान कर इतिश्री कर दी है। #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
2.5K views
3 days ago
अलीगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मडराक क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 5 युवतियों और 4 युवकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि रिसोर्ट मालिक पिंकू वाष्र्णेय को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवतियां आगरा की रहने वाली बताई जा रही हैं। आरोप है कि उन्हें आगरा से रिसोर्ट में बुलाया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। यह पूरा मामला थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट का बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। #उत्तर प्रदेश
Parmod Jain
744 views
3 days ago
अलीगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मडराक क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 5 युवतियों और 4 युवकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि रिसोर्ट मालिक पिंकू वाष्र्णेय को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवतियां आगरा की रहने वाली बताई जा रही हैं। आरोप है कि उन्हें आगरा से रिसोर्ट में बुलाया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। यह पूरा मामला थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट का बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। #उत्तर प्रदेश