कन्नौज

Parmod Jain
4.3K ने देखा
2 दिन पहले
यूपी में एक और सास-दामाद की शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि जीवनसाथी को छोड़ दिया। युवक ने सास के साथ कोर्ट में पहुंच कर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दामाद द्वारा अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज करने और फिर इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए हैं। मामला गरमाने के बाद नवविवाहित जोड़ा फरार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक दामाद को अपनी सुंदर सास से प्यार हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कानपुर नगर कोर्ट पहुंचे और वहां उन्होंने कानूनी रूप से एक-दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद, उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। जहां एक ओर यह मामला प्रेम कहानी के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर इसने सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर ऐलान और चौंकाने वाला पक्ष इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि दोनों ने अपनी शादी को छुपाने की बजाय सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। वीडियो में सास और दामाद गले में माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और समाज से आशीर्वाद की अपील भी की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लंबे समय से था अफेयर, परिवार की परवाह किए बिना लिया फैसला सूत्रों के अनुसार, दामाद और सास के बीच यह प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था। आखिरकार, दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया और कानूनी रूप से विवाह रचा लिया। वायरल वीडियो में वे अपनी मर्जी से शादी करने और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। नवविवाहित जोड़े के फरार होने की खबर सोशल मीडिया पर शादी का एलान करने के बाद से ही नवविवाहित जोड़े के फरार होने की खबरें आ रही हैं। सास और दामाद दोनों घर से गायब बताए जा रहे हैं। इस घटना से पीड़ित पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। दोनों को खोजने और उनके बारे में जानकारी जुटाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की औपचारिक एंट्री नहीं हुई है। यह था पूरा मामला दरअसल, कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि सास से दामाद ने की शादी, कानपुर देहात अकबरपुर।   वीडियो पर कोर्ट मैरिज कर लिए, आशीर्वाद दे दो भी लिखा है। इसके साथ ही वीडियो पर गाना लगाया गया है कि लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिजन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अलीगढ़ का मिलता-जुलता मामला यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई मामला सामने आया हो। इससे पहले अलीगढ़ जिले में भी इसी प्रकार की एक घटना हुई थी, जहां बेटी की शादी से पहले ही होने वाले दामाद के साथ महिला के फरार होने की बात सामने आई थी। दोनों ने शादी रचा ली थी, जबकि बेटी की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। उस समय भी सास-दामाद की इस लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में दोनों थाने में उपस्थित हुए और साथ रहने लगे, हालांकि एक साल बाद उनके बीच विवाद थाने तक पहुंच गया था। महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, युवक ने भी महिला पर जीजा के साथ फरार होने के आरोप लगाए थे। #कानपुर
Parmod Jain
13.1K ने देखा
2 दिन पहले
कानपुर से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने जैसे ही घर खाली किया, 2 घंटे बाद वो भरभरा कर ढह गया। दरअसल, परिवार का कहना है कि देवी के चमत्कार से उनकी जान बची। जानें कैसे। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली और आस्था से भरी घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली मोहाल में सोमवार देर रात बारिश के बाद करीब 90 साल पुराना चार मंजिला जर्जर मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। हैरानी और राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। परिवार के सभी सदस्य हादसे से ठीक दो घंटे पहले ही मकान खाली करके सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इतना ही नहीं, घर में पले कुत्ते, खरगोश और मलबे के बीच स्थापित 6 फीट ऊंची देवी मां की मूर्ति भी पूरी तरह सुरक्षित मिली। बंगाली मोहाल निवासी वेद प्रकाश मिश्रा, जो पानी सप्लाई का काम करते हैं, ने बताया कि उनका चार मंजिला मकान करीब 80 से 90 साल पुराना था। मकान के निचले हिस्से में देवी दुर्गा का मंदिर स्थापित है, जहां परिवार के सदस्य कई पीढ़ियों से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। वर्तमान में परिवार की वृद्धा मीरा देवी मंदिर की देखभाल और पूजा करती हैं। मां मीरा देवी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे जब वह मंदिर में देवी मां को भोग लगा रही थीं, तब उन्हें अचानक ऐसा अहसास हुआ जैसे देवी मां उनसे कह रही हों कि तुरंत घर खाली कर दो, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। शाम का अहसास होने के बाद रात करीब 9 बजे बंदरों के कूदने से मकान का छज्जा नीचे गिर गया। इसके बाद परिवार ने बिना देर किए जरूरी सामान, पालतू कुत्ता और खरगोश लिया और रिश्तेदारों के घर चले गए। रात 11 से सुबह 5 बजे तक ढहता रहा मकान, मूर्ति रही सुरक्षित परिवार के जाने के बाद रात करीब 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चार मंजिला जर्जर मकान का अगला हिस्सा धीरे-धीरे पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। मंगलवार सुबह जब पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि करीब 6 फीट ऊंची दुर्गा माता की मूर्ति मलबे के बीच बिना किसी नुकसान के सुरक्षित खड़ी थी। बउवा मिश्रा और पूरे परिवार ने इसे माता रानी का चमत्कार और असीम कृपा माना है। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके में बैरियर लगा दिए हैं और जर्जर हिस्से को पूरी तरह गिरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। #कानपुर
TrendXBharat
922 ने देखा
12 दिन पहले
AI indicator
Kanpur: ₹5,000 की कथित वसूली का आरोप! चकेरी थाने के सिपाही पर पान दुकानदार ने नशे की हालत में पैसे मांगने का आरोप लगाया। दुकानदार ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है। #kanpur #police lov #uppolice @upp #upnews #शेयरचेटViral #socialmedia
Parmod Jain
1.1K ने देखा
13 दिन पहले
वर्दी का रौब या 5,000 हजार की वसूली? कानपुर के चकेरी थाने के एक सिपाही पर पान दुकानदार से कथित तौर पर ₹5,000 मांगने और नशे में धमकाने का आरोप है। दुकानदार ने कैमरा ऑन कर दिया, कानून की रखवाली करने वाला ही अगर कानून के कटघरे में खड़ा हो जाए तो भरोसा किस पर करें? #कानपुर