काॅकरोच

Naman News
1.5K views
2 months ago
#NEET EXAM :✍️✍️ #धर्मेंद्र प्रधान #काॅकरोच जनता पार्टी #काॅकरोच धर्मेंद्र प्रधान को भगाने के लिए CJP ने पीटी थाली! जंतर-मंतर पर काँकरोच जनता पार्टी का अनोखा प्रदर्शन 🔥 पेपर लीक और परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देश की राजधानी नई दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर सुलग उठा है! केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ काँकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विरोध का एक बेहद अनोखा और तीखा तरीका अपनाया है। ​21 जून को होने जा रही नीट की दोबारा परीक्षा (Re-exam) से ठीक पहले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर काँकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और विभिन्न छात्र संगठनों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'थाली बजाओ' की अपील की तर्ज पर, आज सड़कों पर उतरकर 'थाली-लोटा और बर्तन' पीटकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। ​CJP के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह कभी थाली पीटकर कोरोना को भगाने का आह्वान किया गया था, ठीक उसी तरह आज वे इस भ्रष्ट व्यवस्था, पेपर लीक माफियाओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने के लिए थाली पीट रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान CJP द्वारा सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई गई। ​सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे 'थाली बजाओ' प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ​देखिए नई दिल्ली के जंतर-मंतर से आया CJP के इस आक्रोश और अनोखे प्रदर्शन का पूरा लाइव वीडियो, सिर्फ NamanNews पर!
Naman News
3K views
3 months ago
#🗞️कॉकरोच पार्टी को मिली प्रदर्शन की मंजूरी🗞️ #काॅकरोच जनता पार्टी #काॅकरोच #जज काॅकरोच बड़ा खेला' शुरू! दिल्ली पहुंचे Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipke,NEET और परीक्षा धांधली के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' का महा-प्रदर्शन | देश की राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ा और अनोखा 'खेला' होने जा रहा है, जिसने दिल्ली पुलिस और खुफिया तंत्र से लेकर केंद्र सरकार तक में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर करोड़ों युवाओं के बीच सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी और हाल ही में सुर्खियों में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party - CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) आज सुबह अमेरिका (बोस्टन) से सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। ​एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत उन्हें घेरा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा आखिरकार जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मंजूरी दे दी गई है। इस खबर के बाद जंतर-मंतर पर देश के कोने-कोने से आए हजारों छात्रों और युवाओं का हुजूम जुटना शुरू हो गया है। ​क्या है कॉकरोच जनता पार्टी की मांग? यह पूरा आंदोलन NEET, CBSE, CUET और SSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली, पेपर लीक और देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ है। कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों की साफ मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस आंदोलन को लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का भी खुला समर्थन मिला है। ​अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे हाथ में भारत का संविधान, तिरंगा और एक किताब लेकर बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को प्यार और सम्मान के साथ फूल भेंट करें। ​आखिर सोशल मीडिया की यह 'डिजिटल' पार्टी जमीन पर कितनी बड़ी क्रांति ला पाएगी? क्या जंतर-मंतर पर शुरू हुआ यह आंदोलन सरकार को झुका पाएगा? दिल्ली से इस ऐतिहासिक छात्र आंदोलन की हर एक लाइव तस्वीर और ग्राउंड जीरो से पूरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट देखिए सिर्फ NAMANA NEWS पर!
Naman News
823 views
3 months ago
#🆕 ताजा अपडेट #काॅकरोच #काॅकरोच जनता पार्टी #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📹 वायरल वीडियो अब कॉकरोच जनता पार्टी पर सायबर अटैक! Instagram पर BJP को पछाड़ा, तो हैक करने की हुई कोशिश! सोशल मीडिया पर इन दिनों देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों को फॉलोअर्स के मामले में कड़ी टक्कर देने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) एक बार फिर बड़ी मुसीबत में घिर गई है। हाल ही में भारत में इस पार्टी का ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट कानूनी मांग के बाद ब्लॉक (Withheld) कर दिया गया था। लेकिन अब इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने की कोशिश की जा रही है। ​अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर मेटा (Meta) की तरफ से आए 'पासवर्ड रीसेट' के मैसेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिससे साफ पता चलता है कि कोई उनके अकाउंट में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। मजेदार बात यह है कि यह हैकिंग अटेंप्ट तब हुआ, जब इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स का आंकड़ा करीब 1.5 करोड़ पहुंच गया, जो देश की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी के फॉलोअर्स से भी ज्यादा है। अभिजीत ने विरोधियों पर तंज कसते हुए वीडियो संदेश में कहा कि जो खुद को 'विश्वगुरु' कहते हैं, वे 20-21 साल के युवाओं के चुटकुलों से इतना क्यों डर रहे हैं? देखिए इस डिजिटल वॉर पर हमारी यह खास रिपोर्ट।