किसान पुत्र

Rajeev Tomar
475 views
1 days ago
📢 भगवानपुर तहसील में गरजी भाकियू तोमर: किसानों की समस्याओं को लेकर हल्ला बोलहरिद्वार। जनपद हरिद्वार की भगवानपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान एवं कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष परवेन्दर चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों किसान तहसील परिसर पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला।इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #हरिद्वार #उत्तराखंड #किसान आंदोलन #किसान
Rajeev Tomar
519 views
1 days ago
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मुजफ्फरनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तांता लग गया, जहां अधिकारियों ने खुद पहुंचकर किसान नेता से ज्ञापन लिया। मुजफ्फरनगर में किसानों की मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) का हल्ला बोल, राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर संगठन ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों के इस तीखे रुख को देखते हुए प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी खुद भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर पहुंचने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी सदर (CO Sadar), तहसीलदार और नायाब तहसीलदार शामिल रहे। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छपार थाना अध्यक्ष (SO Chhapar) और पुरकाजी थाना अध्यक्ष (SO Purkazi) भी बल सहित मौके पर मौजूद रहे।राष्ट्रीय कार्यालय पर जुटे प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर से मुलाकात की और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। चौधरी संजीव तोमर ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द और समय सीमा के भीतर नहीं किया गया, तो संगठन प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। अधिकारियों ने किसान नेता को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #किसान #किसान पुत्र #kisan
प्रकाश टाले
889 views
14 days ago
पाणी नसल्यामुळे सोयाबीन वाळा लागले चाललं 🌱🌱 #शेतकरी # शेतकरी राजा #शेतकरी पुत्र #किसान