कुर्बानी

Naman News
4K views
2 months ago
#🫂बकरीद मुबारक🤝🤗 #कुर्बानी #वायरल #जयपुर जयपुर में सड़क पर नमाज, बंद हुआ दिल्ली हाईवे! Rajasthan में भारी विरोध के बीच मनाई गई Bakrid! जयपुर समेत समूचे राजस्थान में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। ​लेकिन इसी बीच राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कड़े विरोध और एतराज के बावजूद ईदगाह समेत कई प्रमुख जगहों पर सड़कों पर नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर मुख्य सड़क पर भारी संख्या में लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने के कारण 'जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे' (Jaipur-Delhi National Highway) पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और हाईवे काफी देर तक बंद रहा। ​देखिए नमन न्यूज की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट। ​
Naman News
760 views
2 months ago
#🐐मुंबई में बकरीद को लेकर बढ़ा तनाव 🤯 #बकरीद पेशल 🥣😋 #🫂बकरीद मुबारक🤝🤗 #कुर्बानी #वायरल मुंबई-आगरा हाईवे पर पकड़ी गई 'गौ-तस्कर' एंबुलेंस!धुले में 10 गायों को ठूस कर ले जा रहे थे तस्कर।। महाराष्ट्र के धुले जिले से गौ-तस्करी का एक ऐसा सनसनीखेज और अनोखा तरीका सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस प्रशासन भी दंग रह गया है। आमतौर पर सड़कों पर सायरन बजाती एंबुलेंस को लोग किसी मरीज की जान बचाने की उम्मीद में तुरंत रास्ता दे देते हैं, लेकिन सांगवीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंबई-आगरा हाईवे पर इसी मानवीय भरोसे का कत्ल किया जा रहा था। ​मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों और सांगवीर थाना पुलिस को हाईवे पर एक संदिग्ध एंबुलेंस के गुजरने की पुख्ता सूचना मिली। जब पुलिस ने नाकाबंदी कर उस एंबुलेंस को रुकवाया, तो अंदर का नजारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। एंबुलेंस के भीतर किसी मरीज या मेडिकल उपकरण की जगह 10 जिंदा गायों को बेहद क्रूरता और बेदर्दी के साथ ठूस-ठूस कर भरा गया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस को देखते ही मौके का फायदा उठाकर एंबुलेंस में सवार दो मुख्य संदिग्ध आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए सभी 10 गायों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें पास की गौशाला भेज दिया है। देखिए धुले से इस चौंकाने वाले खुलासे पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।