#बहराइच ब्रेकिंग#
#प्रभात तारा केन्द्र द्वारा इण्टर फेस बैठक समारोह का हुवा आयोजन#
प्रभात तारा समाज केंद्र स्टाफ के तत्वाधान में इंटरफेस बैठक समारोह का आयोजन बंधन मैरिज लान में रोनाल्ड डिसूजा निदेशक लखनऊ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष अपर्णा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक नानपारा की प्रतिनिधि ममता सिंह उपनिरीक्षक की उपस्थिति में महिलाओं व किशोरियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेको कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिला सुरक्षा के तहत व अशिक्षित महिलाओं को उपनिरीक्षक ममता सिंह व महिला थानाध्यक्ष अपर्णा वर्मा ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात तारा केंद्र की कोऑर्डिनेटर सिस्टर शालिनी ने किया कार्यक्रम में आयोजन में विशेष सहयोग रूबीना परवीन, मुस्कान श्रीवास्तव व अमित वर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नानपारा की पूर्व अध्यक्ष नसीबन निशा डा राजित राम निषाद व मंडल अध्यक्ष लवकुश अवस्थी की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ
00:17

