बॉलीवुड की 'गुड़िया' दिव्या भारती: 14 साल में मॉडलिंग, 19 साल में शादी और उसी उम्र में रहस्यमय मौत
FOLLOW FOR BREAKING NEWSBetting Raja
5 अप्रैल 1993 को बॉलीवुड ने अपनी सबसे चमकती और मासूम अदाकारा दिव्या भारती को खो दिया। मात्र 19 साल की उम्र में संदिग्ध हालात में उनकी मौत ने पूरे फिल्म जगत को हिलाकर रख दिया। दिव्या ने मात्र 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ी और मॉडलिंग शुरू की। 1992 में 'दीवाना' में शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया और तीन साल के करियर में 20 फिल्में करके दिग्गज अभिनेत्रियों को चुनौती दी।
तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से करियर की शुरुआत करने वाली दिव्या ने अपने अभिनय और मासूम चेहरे से दर्शकों का दिल जीता। 1992 में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी कर सबको चौंका दिया। माना जाता है कि शादी के बाद वह तनाव में थीं और शराब का सेवन करने लगी थीं। 5 अप्रैल 1993 की रात वह पांचवीं मंजिल से गिर गईं। पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए 1998 में केस बंद कर दिया, लेकिन मौत के कारणों पर हमेशा सवाल उठते रहे है|
#DivyaBharti #Bollywood #MysteriousDeath #BettingRaja #NewsUpdate #LatestUpdates #BigBreaking #BreakingNews #Newstoday #BREAKING #NewsAlert #GoodNews #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस


