#💓 मोहब्बत दिल से #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #💝 शायराना इश्क़ #🎶हैप्पी रोमांटिक स्टेटस
🌺सादगी को देख कर ये दिल धड़कता है,
तुम्हारे पास होने से मेरा हर पल चमकता है💕
न जाने कौन सा जादू छुपा है तेरी आँखों में,
जिधर देखो उधर चेहरा तुम्हारा ही झलकता है!!
हवाएँ जब भी गुज़रती हैं तेरे आँचल को छू करके,
सारा आलम महक उठता है, सारा घर महकता है!!
तुम्हारे साथ चलने का नशा ही कुछ अलग सा है,
तुम्हारे बिन तो रस्ता भी अकेला ही भटकता है!!
जुबां खामोश रहती है मगर धड़कन ये कहती है,
तुम्हें ही पाने के खातिर ये दिल दिन-भर तड़पता है!!💕💕

