कहते हैं प्यार उम्र नहीं देखता, प्रेम कभी भी हो सकता है. हरियाणा के पलवल (Palwal) जिले के हथीन क्षेत्र में प्रेम विवाह (Love Marriage) का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 19 वर्षीय लड़की से निकाह किया है. दोनों ने पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट (Punjab And Haryana High Court) पहुंचकर खुद के पति-पत्नी होने की बात कहकर अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है. हैरत की बात है कि 67 वर्षीय बुजुर्ग के सात बच्चे हैं और सभी शादीशुदा हैं. जबकि लड़की भी पहले से शादीशुदा है. #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #💌मॉडर्न लव लेटर💓 #moj_content #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स #👫हिंदू शादी रस्मे


