कौशाम्बी।
जनपद के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कानेमई गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सैनी थाना पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ##BreakingNews #LatestUpdates#IndiaNews #StayInformed #NewsAlert #TopHeadlines #CurrentAffairs #Trend
00:53

