ShareChat
click to see wallet page
search
#📢 ताजा खबर 📰
📢 ताजा खबर 📰 - लेक रोड बांग्ला स्कूल के समीप गैस लेने के लिए सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े लोग .. किल्लत जारी -दिक्कत भारी , नहीं मिल रही गैस प्रभात खबर टोली , रांची राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत की आशंका से उपभोक्ता चिंतित हैं . यह चिंता वाजिब है , क्योंकि उपभोक्ताओं को बुकिंग से लेकर सिलिंडर लेने तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है . अधिकांश एजेंसियों में पहुंच रहे लोग शिकायत कर रहे हैं । कि किसी भी माध्यम से गैस की बुकिंग नहीं हो रही है . किसी तरह बुकिंग हो भी गयी , तो डिलिवरी ऑथेन्टिकेशन कोड ( डीएसी / डैक ) नहीं आ रहा है . बुकिंग कराने के तीन से पांच दिनों के बाद भी कोड नहीं आ रहा है . नतीजतन , शहर की गैस एजेंसियों और उनके गोदामों में रोजाना सुबह से लेकर दोपहर तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही है . एजेंसियों में पर्ची कटाने और गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है . गुरुवार को भी लोग दिन भर कड़ी धूप में बाइक , स्कूटी , कार और ऑटो में सिलिंडर लेकर लोग दौड़ते रहे . घंटों लाइन में खड़े रहे . जिन्हें गैस सिलिंडर मिल गया , उन्हें लगा कि जंग जीत गये . जिन्हें बाद में आने को कहा गया , वे मायूस हो कर घर लौट गये . गैस एजेंसियों और गोदामों में लोग अपने कई जरूरी काम और ऑफिस छोड़ कर गैस सिलिंडर लेने पहुंचे थे . उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होने में काफी दिक्कत आ रही है . वहीं , जिन उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर मिल जा रहा है , उन्हें भी सिलिंडर मिलने में देरी हो रही है . बार - बार एजेंसी से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है , लोगों का कहना था कि एजेंसियों की और से बोला जा रहा है कि घर जाइये , गैस सिलिंडर पहुंचा दिया जायेगा , शहर की गैस एजेंसियों और उनके गोदामों में रोजाना सुबह से दोपहर तक लग रही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें तीन दिनों से सर्वर डाउन गैस कंपनियों का सर्वर तीन दिनों से ठप चल रहा है . इस वजह से उपभोक्ताओं का डीएसी नंबर ही जेनरेट नहीं हो रहा है . वहीं , उपभोक्ताओं के कई काम तय हो गये है . एजेंसियों में केवल गैस दी जा रही है . जबकि , नया कनेक्शन , ट्रांसफर सहित विभिन्न काम पूरी तरह से तय है ग्राहकों से सीधे कहा जा रहा है कि कुछ दिनों के बाद आये , अभी सर्वर ठीक नहीं है . ऑनलाइन फूड डिलिवरी घट कर 20 प्रतिशत तक पहुंची कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत के कारण शहर के विभिन्न होटलो और रेस्टूरेटो से ऑनलाइन फूड डिलिवरी काफी घट गयी है . हाल यह है कि कई जगहों पर डिलिवरी घट कर 20 प्रतिशत तक पहुंच गयी है . होटल रेसीडेंसी के प्रोपराइटर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से ऑनलाइन फूड डिलिवरी काफी घट गयी है . होटलों में ठहरे मेहमानों को भी सर्विस देने में परेशानी हो रही है . अदिति इंडेन कोकर एजेंसी में लोग तरह - तरह की परेशानी बताते रहे . बुजुर्ग महिला शिखा दत्ता ने कहा कि पड़ोसी ने एक मार्च को गैस ले लिया . अब गैस नहीं मिल रही है . नौ दिन पहले बेटे की भी मृत्यु हो गयी . काफी परेशान हूं . वहीं दूसरे ग्राहक ने कहा कि डिलिवरी कोड नहीं आ रहा है . गोदाम में दोपहिया और चार पहिया वाहन लेकर लोग लंबी लाइन में गैस के लिए खड़े दिखे एसके गैस , बरियातू एजेंसी में सिलिंडर लेकर लोग पहुंचते दिखे . कई ग्राहक केवाइसी कराने में व्यस्त थे . कई ग्राहकों की शिकायत थी कि बुकिंग नहीं हो रही है . डिलिवरी के लिए कोड भी नहीं आ रहा है . वहीं , आर्मी कैटीन के लिए भी सिलिंडर लेने के लिए जवान पहुंचे थे . बरियातु इंडेन बरियातू एजेंसी में लोगों की भीड़ थी . उनका कहना था कि बुकिंग नहीं हो रही है . तीन दिनों से परेशान है . कई ग्राहकों का कहना था कि कोड नहीं आ रहा है जबकि कुछ लोगों का कहना था कि बुकिंग के बाद भी घरों पर गैस नहीं भेजा जा रहा है . देवी गैस , कांके रोड एजेंसी के बाहर लोग सिलेंडर लेकर खड़े दिखे . हाल यह था कि ग्राहक एजेंसी के कार्यालय अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे . इसके लिए ग्रील को लगभग बंद कर दिया गया था . एजेंसी के बाहर ही पर्ची कटाने के बाद ग्राहकों को छोटे सिलिंडर से गैस दी जा बंद होने लगे फास्ट फूड के ठेले और होटलों के किचन : गैस नहीं मिलने के कारण शहर के फास्ट फूड के ठेले बंद होने शुरू हो गये हैं . वहीं कुछ होटलों के किचन भी बंद होने शुरू हो गये है . होटल संचालकों का कहना है कि होटलों में ठहरे मेहमानों को केवल ठहराया जा रहा है . किसी प्रकार का खाना नहीं दे पा रहे हैं . जेसी पहुंचे लोगों ने कहा- किसी भी माध्यम से की बुकिंग नहीं हो रही , हुई तो डीएसी नंबर नहीं आ रहा शादियों और भोज पर छाये संकट के बादल , अनुष्ठानों और भंडारा के लिए भी नहीं हो रही सिलिंडर की व्यवस्था शहर की एजेंसियों व गोदामों का हाल देवी गैस एजेंसी के बाहर और बरियातू गैस एजेंसी अंदर जमा रसोई गैस के उपभोक्ताओं की भीड़ . रही थी . जबकि , यह तुरंत खत्म हो गया . ० भारतीय गैस सर्विस , कचहरी रोड एजेंसी में सर्वर ठप था . लोग गैस के लिए पहुंच रहे थे . वहीं कुछ लोग नये कनेक्शन के लिए पहुंच रहे थे . लेकिन , कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था . जबकि , कुछ ग्राहक मजदूरी में पांच किलो का सिलिडर लेकर जाते दिखे . उरांव गैस , कचहरी रोड एजेंसी में गैस के लिए लोग परेशान दिखे . एजेंसी पहुंचने पर लोगों को कहा गया कि बुकिंग और डैक देने के बाद पर्ची कटा लें घरों पर गैस भेजा जायेगा . एजेंसी में लोगों की भीड़ दिखी . इंडक्शन कुकर की डिमांड में भारी बढ़ोतरी : गैस नहीं मिलने के कारण लोग इंडक्शन कुकर खरीद रहे हैं . डिमांड बढ़ कर चार गुना हो गया हैं . बजाज ( शक्ति डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर मुकेश अग्रवाल ने कहा कि डिमांड काफी बढ़ गयी है . ऑर्डर तुलना में 50 प्रतिशत सप्लाई मिल रही है . आने वाले चार से पांच दिनों में सप्लाई प्रभावित हो सकती है . की जयंत गैस , लालपुर एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़ थी . एजेंसी के प्रोपराइटर परेश लोगों को समझा रहे थे कि जिनका डीएसी नंबर जनरेट हो चुका है , उन्हें ही सिलिंडर दिया जायेगा . परेश ने बताया कि यह स्थिति करीब एक सप्ताह तक रह सकती है . एजेंसी में नोटिस लगाकर डिलीवरी की तिथि भी स्पष्ट कर दी गयी है , जिसके अनुसार फरवरी से चार मार्च तक की बुकिंग करानेवालों को 15 मार्च तक डिलीवरी दी जायेगी . एचपी गैस विक्रांत चौक , कर्बला यहा दिन भर उपभोक्ता की भीड़ लगी रही . कोई 280 रुपये तक में मिल रहा एक सीमेंट बोरा कोयला गैस नहीं मिलने के कारण कोयला की मांग बढ़ने के कारण इसके दाम भी बढ गये हैं . पहले एक सीमेंट की बोरी भर कोयले की कीमत 200 से 220 रुपये तक थी . वर्तमान में इसकी कीमत बढ़ कर 260 से 280 रुपये प्रति बोरी हो गयी है . बुकिंग की समस्या लेकर पहुंचा तो कई लोग केवाइसी नहीं होने से परेशान दिखे . कर्मचारियों ने बताया कि दो गाड़ियों से सिलिडर उपलब्ध कराया गया था , जो अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है . कई उपभोक्ता डीएसी नहीं आने की शिकायत लेकर पहुंचे , बाहर बैठे दो कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर रहे थे . इंद्रप्रस्थ गैस , पुटिया यहां कई लोगों ने शिकायत की कि नंबर लगने के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है . कुछ उपभोक्ता डीएसी नहीं आने से परेशान दिखे , तो कई लोग बुकिंग कराने के लिए कर्मियों से मिन्नते करते नजर आये . उपभोक्ताओं का कहना था कि पांच दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई है . आरव गैस , हिनू यहां भी उपभोक्ताओं की अच्छी - खासी भीड़ देखने को मिली , लेकिन धीरे - धीरे भीड़ कम हो गयी . ज्यादातर लोगों को गैस सिलिंडर मिल चुका था . जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला था , उन्हें हे गोदान भेज दिया गया , जहां उन्हें सिलिडर उपलब्ध करा दिया गया . आरव गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार ने बताया कि एजेंसी की ओर से करीब दो गाड़ी सिलिंडर उपलब्ध कराये गये थे . जिन उपभोक्ताओं का डीएसी नंबर जेनरेट हो चुका था , उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलिडर दिया गया . ० झलक गैस , झंडा चौक , डोरंड यहां लगातार लोगों का आना - जाना लगा रहा . कोई ओटीपी नहीं आने , तो कोई बुकिंग में हो रही परेशानी को लेकर एजेंसी पहुंच रहा था . कई लोगों ने शिकायत की कि बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है . एजेंसी के कर्मी सूरज सिंह लोगों को जानकारी देते रहे कि कुसई मैदान में सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है , लेकिन सिलिंडर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी बुकिंग हो चुकी है . इंडक्शन चूल्हे से भी नहीं मिल रही राहत : वैकल्पिक व्यवस्था में इंडक्शन दूल्हा भी काम नहीं आ रहा है , क्योंकि यह सभी घरों में उपलब्ध नहीं है . जिन घरों में इंडक्शन चूल्हा है , उन्होंने बताया कि कई बार खाना तैयार करते समय बिजली चली जा रही है , जिससे परेशानी हो रही है . अब लोग जलावन के लिए लकड़ी और कोयला की व्यवस्था में जुट गये है . गैस की किल्लत पर सत्ता पक्ष आज करेगा प्रदर्शन : रसोई गैस की किल्लत को लेकर सत्ता पक्ष शुक्रवार को विधानसभा में प्रदर्शन करेगा . प्रदर्शन में सत्ता पक्ष के सभी घटक झामुमो , कांग्रेस व राजद के विधायक शामिल होंगे . - ShareChat