ShareChat
click to see wallet page
search
#⛈️50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट⛈️☔ abcnewsmedia कानपुर में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर से शुरू हुई बादलों की आवाजाही शाम तक काली घटाओं में बदल गई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया और वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। तेज हवाएं धूल भरी आंधी में बदलीं, जिसके बाद बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस मौसम ने तापमान तो गिराया, लेकिन शहर और ग्रामीण इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जबकि खेतों में खड़ी फसलें और कटी फसल का भूसा भी प्रभावित हुआ।
⛈️50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट⛈️☔ - ShareChat
00:50