नगर परिषद बांसवाड़ा में विभिन्न समस्याओं और शिकायतें दर्ज करने हेतु प्रभारी नियुक्त हुए
प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गुप्ता के निर्देश पर जारी किए
बांसवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री के के गुप्ता के द्वारा पांच प्रभारी के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिनके द्वारा नगर परिषद क्षेत्र बांसवाड़ा में विभिन्न समस्याओं और स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित शिकायत को दर्ज किया जाएगा और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में मय फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी के साथ में साझा किया जाएगा।
जारी आदेश अनुसार, नगर में कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर शिकायत श्री महावीर बोहरा 9414101603 को, बाग बगीचों की व्यवस्था से संबंधित शिकायत श्री युगल उपाध्याय 9784908008 को, विभिन्न गली मोहल्ले में रोड लाइट बंद होने की शिकायत श्री दीपक जोशी 9414267169 को, नगर क्षेत्र में निजी खाली प्लॉट पर गंदगी पाई जाने पर श्री सुबोध मालोत 9414722622 को और सड़कों पर बेसहारा घूमती गाय की सूचना श्री चंकी शाह 9414409084 को आम जनता द्वारा दी जा सकती है उपरोक्त संदर्भ में शिकायत आने पर नगर परिषद द्वारा उसका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता ने नगर की जनता से अनुरोध किया है कि आगामी दिनों में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ किया जाएगा। जिसके #राजस्थान #खबर #समाचार तहत नगर में भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अब नगर की जनता की भी जिम्मेदारी है कि हम कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाएं और गंदगी करने वाले को भी रोके और टोके तथा कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर उक्त प्रभारी को सूचित करते हुए शिकायत दर्ज कराए।


