अजमेर जिले से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) परिवार के सक्रिय सदस्य श्री आशीष सोनी के भाई स्व. पंकज सोनी की नागौर जिले के मेड़ता में बदमाशों द्वारा नृशंस हत्या किया जाना अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं मानवता को झकझोर देने वाला कृत्य है।
इस जघन्य वारदात में बदमाशों द्वारा चाकू से दो अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल किया जाना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
हम राजस्थान पुलिस महानिदेशक एवं नागौर पुलिस अधीक्षक से कड़ी मांग करते हैं कि इस निर्मम हत्या में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ़्तार कर कठोरतम सज़ा दिलाई जाए, ताकि समाज में अपराधियों को स्पष्ट संदेश जा सके।
इस अपार दुःख की घड़ी में पूरा RLP परिवार सोनी परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
CMO Rajasthan
Hanuman Beniwal
Rashtriya Loktantrik Party
Ashish GL Soni
#RLP #JusticeForPankajSoni
#RajasthanPolice #LawAndOrder
#🆕 ताजा अपडेट #📜 Whatsapp स्टेटस #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #राजस्थानी स्टेटस वीडियो

