#📢राहुल ने रवनीत बिट्टू को कहा 'गद्दार दोस्त' 😲 #🆕 ताजा अपडेट संसद में आज एक अलग नजारा देखने को मिला जब संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली.
जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजर रहे थे, तब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'यहां एक गद्दार जा रहा है. इसका चेहरा देखिए...'


