ShareChat
click to see wallet page
search
गरीब की बेटी की शादी में मदद कर मिसाल बने बिहार पुलिस के जवान अमरजीत जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट मंटून पासवान की बेटी की शादी में पलंग, कोच, ड्रेसिंग टेबल, टेबल, कुर्सी और बेडशीट देकर परिवार की जवान ने की आर्थिक मदद बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 मार्च, 2026)। बखरी प्रखंड की राटन पंचायत में एक बिहार पुलिस के जवान ने गरीब बेटी की शादी में सहयोग कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। राटन पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी स्वर्गीय मंटुन पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की शादी में राटन पंचायत निवासी एवं बिहार पुलिस में कार्यरत अमरजीत महतो ने अपने निजी कोष से आवश्यक घरेलू सामान देकर सहयोग किया। अमरजीत महतो ने बेटी की शादी में पलंग, कोच, ड्रेसिंग टेबल, टेबल, कुर्सी और बेडशीट देकर परिवार की आर्थिक मदद की। उनके इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने चादर और फूल-माला पहनाकर अमरजीत महतो को सम्मानित किया। पंकज पासवान ने कहा कि पंचायत में पहली बार किसी सिपाही द्वारा इस तरह से जरूरतमंद परिवार की मदद करने की मिसाल सामने आई है। उन्होंने कहा कि अमरजीत महतो पहले भी गरीब और असहाय लोगों को कपड़े और भोजन देकर मदद करते रहे हैं, जो उनके सामाजिक सरोकार को दर्शाता है। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने कहा कि पंचायत में कई लोग बड़े पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना बड़ी बात है। अमरजीत महतो ने जो पहल की है, उससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर अशोक महतो, अभिषेक कुमार, सिकंदर कुमार, कारी लाल यादव, पवन कुमार, मुकेश कुमार महतो और इंदल कुमार सहित कई लोगों ने भी उन्हें चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक / संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai jankranti news, #moj_content
#Begusarai jankranti news, - Ra2e जनक्रान्ति हिन्दी बुलेटिन न्यूज +71~=~70 0 Ra2e जनक्रान्ति हिन्दी बुलेटिन न्यूज +71~=~70 0 - ShareChat