THEME POST AFSANA
यादों का इक सर्द ठिकाना तेरा भी था मेरा भी।
बीत गया पर इक अफ़साना तेरा भी था मेरा भी।
उल्फत से वो महकी राहें हम दोनों को याद करें,
उस माज़ी पे खोना पाना तेरा भी था मेरा भी।
जिस की ख़ातिर हमने छोड़ा सुख दुःख की बातें करना,
उस दुनिया का हर इक ताना तेरा भी था मेरा भी।
वो पलकों के पीछे जो बसता था इक छोटा सा शहर,
उन ख़ाबों की गलियों में आना जाना तेरा भी था मेरा भी।
मिलने की वो ख़ाहिश बोलो या दोनों की मजबूरी,
खेल मुकद्दर या हर्जाना तेरा भी था मेरा भी।
━━❥༻❤️༺❥━━ #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🎶हैप्पी रोमांटिक स्टेटस #💝 शायराना इश्क़ #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस


